तेजस्वी यादव निशाना साधते हुए कहा कि इस बार चुनाव लाशों पर करवाना चाहते हैं सीएम नीतीश

 बिहार के पटना से सबसे बङी आ रही है  की आरजेडी नेता और प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव  बिहार विधानसभा का चुनाव टालना चाहते हैं  बताया जा रहा है कि तेजस्वी जब मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे तो उसी समय कहां की यह समय चुनाव के लिए सही नहीं है।

 तेजस्वी यादव ने कहा कि हम सभी अभी देख रहे हैं कि हमारा पूरा बिहार कोरोना के कारण परेशान है  ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर के क्यों परेशान हैं क्या  नीतीश कुमार  चाहते हैं कि लाशों के ढेर पर बिहार मे विधानसभा सभा चुनाव हो।

तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला बोलते हुए आगे कहा कि जुलाई महीने में जो हालात हैं इससे ज्यादा बदतर अगस्त और सितंबर महीने मे कोरोना की स्थिति हो सकती है  ऐसे में चीफ मिनिस्टर को चुनाव से ज्यादा लोगों की फिक्र होनी चाहिए।

तेजस्वी यादव ने कहा राष्ट्रपति शासन से डरते हैं नीतीश

तेजस्वी ने कहा कि करोना की स्थिति इतनी ज्यादा बढ़ रही है कि  ऐसे गंभीर समय में नीतीश कुमार चुनाव को लेकर जितने बेचैन हैं वह उनकी परेशानी को दिखाता है. नीतीश कुमार को डर है कहीं चुनाव राष्ट्रपति शासन में ना हो जाए और इसका नुकसान ना उठाना पड़ जाए.

सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

नेता प्रतिपक्ष  ने बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े किए हैं उन्होंने NHRM और नीति आयोग के डाटा को सामने रखते हुए सरकार पर कई बड़े आरोप लगाए गए है।

तेजस्वी ने कहा कि बिहार में फार्मासिस्ट के 86 फीसदी पोस्ट खाली हैं रेडियोग्राफी में पूरे बिहार में 99 फीसदी खाली हैं. नर्सिंग स्टाफ के पद 44 फीसदी खाली हैं वहीं NHRM द्वारा 15 साल के जारी रिपोर्ट में बिहार सबसे पीछे बताया गया है। 

बीजेपी और जेडीयू ने कही ये बात

बताया जा रहा है कि तेजश्वी के विधानसभा चुनाव नहीं कराने के बयान पर जदयू के नेता और  मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि चुनाव कराना चुनाव आयोग का विशेषाधिकार होता है  चुनाव आयोग जो तय करेगा उनकी पार्टी उसपर अमल करेगी वहीं बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि दरअसल तेजस्वी चुनाव से डरे हुए हैं और चुनाव से भागना चाहते हैं उन्होंने कहा कि चुनाव कब होगा यह काम चुनाव आयोग तय करेगा।

Post a Comment

0 Comments