जिला अध्यक्ष अभय सिंह समस्तीपुर के धर्मपुर बांदे पटोरी में हो रहे बीसीसी चैंपियन ट्रॉफी 2020 मुकाबले में शामिल होकर युवाओं का उत्साह बढ़ाया


बिहार के समस्तीपुर  के धर्मपुर बांदे पटोरी में कल सोमवार को बीसीसी चैंपियन ट्राफी, 2020 का फाइनल मुकाबला  आयोजित किया गया था इस मुकाबले को देखने के लिए जिला अध्यक्ष अभय सिंह वहां पर उपस्थित हुए।

 बताया जा रहा है कि ये  मुकाबला YCC बांदे और  ACC बांदे के दोनो टीम के बीच मे  हुआ था सबसे पहले YCC बांदे की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 111 रन  बनाकर Acc बांदे के टीम को 111 रन बनाने का चुनौती दिया।
इसके बाद ACC टीम टीम ने बल्लेबाजी किया और 111 रन बनाने में नाकामयाब रहा सिर्फ ACC टीम ने 109  रन ही बनाए  और ऑल आउट हो गया  इसका परिणाम  ये रहा कि, YCC की टीम ने 2 रन से जीत हांसिल कर लीया।

बताया जा रहा है कि इस फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में विकासशील इंसान पार्टी के जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह भी वहां पर उपस्थित थे और वहां के स्थानीय सरपंच मुरारी कुमार के साथ-साथ वहां के जितने भी लोग थे वो सभी वहां पर उपस्थित रहे और इस फाइनल मुकाबले को अच्छे से इंजॉय किया। 
खेल समाप्त होने के बाद जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह   और वहां उपस्थित है दर्शकों और खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि, यह हमारे यहां के युवाओं का दुर्भाग्य है की उन्हें पिच पर क्रिकेट खेलने के बदले खेत में क्रिकेट खेलना पड़ रहा है। 

जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने कहा कि सरकार के इस रवैया से  हमारे यहां के युवा अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं  इसके लिए हमें  युवाओं का साथ देना चाहिए उनका हौसला बढ़ाना चाहिए ताकि वह और आगे तक बढ़ सके और अपना लक्ष्य प्राप्त कर सके।
 उसके बाद जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने इस खेल में  भागीदार लेने वाले  YCC टीम के सभी  खिलाड़ी को अपने हाथों से  ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह के हाथों से ट्रॉफी लेने के बाद खिलाड़ियों में एक उत्साह- सा छा गया जिससे उन्हें आगे बढ़ने का और ज्यादा हौसला मिल रहा हो।

 इस खेल मे बीरचन्द्र सिंह  मनोज सिंह, राकेश,चन्दन, सोनू, गुड्डू, राहुल, गौरव,  मोनू और सभी कमिटी सदस्यों ने अपनी भागीदारी बहुत अच्छी तरीके से निभाया है।

Post a Comment

0 Comments