सरोज खान का निधन 3 जुलाई को हो चुका है सरोज खान का नाम ही डांस जगत के लिए काफी है कई दिग्गज हस्तियों को अपने इशारे पर सरोज खान नचाया करती थी अब उनके चले जाने के बाद रेमो डिसूजा उनकी प्रेरणादायक कहानी को सभी लोगों तक पहुंचाने वाले हैं रेमो डिसूजा ने सरोज खान पर बायोपिक बनाने का फैसला किया है जिसकी बातचीत शुरू कर दी गई है और उम्मीद है जल्दी उस पर कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
सरोज खान की बेटी ने बताया कि रेमो डिसूजा उनकी मां सरोज खान पर बायोपिक बनाने की चर्चा कर रहे हैं पहले कुणाल कोहली भी उनसे फिल्म बनाने की अप्रोच कर चुके हैं इतना ही नहीं डायरेक्टर बाबा यादव की पत्नी भी सरोज खान की कहानी पर एक बायोटिक बनाने का सोच रही है।
सरोज खान चाहती थी कि रेमो डिसूजा ही उनकी बायोपिक बनाएं क्योंकि वह दोनों अपनी लाइफ में जीरो से हीरो बने हैं ऐसे में उनका यही मानना था कि वह उन्हें बेहतर तरीके से समझ सकते हैं और अच्छे से उन पर बायोपिक बनाई जा सकती है।
रेमो डिसूजा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था 'तबाह हो गए' सॉन्ग के समय दोनों ने काफी समय साथ बिताया था रेमो को हमेशा से ही सरोज जी की कहानी प्रेरणादायक लगी थी जब रेमो ने अपने ऑफिस में सरोज जी से उनकी बायोपिक बनाने का पूछा तो उन्होंने खुश होते हुए कहा कि बिल्कुल, बोल कब बनाएगा, जल्दी बना दे। तब से लेकर आज तक रेमो ने कोई ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं की मगर उन्होंने बताया था कि यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है।

0 Comments