देश में क्या है कोरोना का हाल बताया केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने


पूरे देश में कोरोना वायरस संकट लगातार बढ़ता ही जा रहा है इसलिए टेस्टिंग की संख्या में भी लगातार वृद्धि हो रही है जिसकी वजह से जल्दी से पता लगाया जा सके कि कौन संक्रमित है और कौन नहीं। आज केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि देश में रोजना दो लाख से ज्यादा की टेस्टिंग हो रही है यह हमारे देश के लिए बहुत ही गर्व की बात है हम कोशिश कर रहे हैं कि लगातार हम टेस्ट की संख्या को बढ़ाते रहें।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बताया कि अब तक छोटे इलाकों को छोड़ दिया जाए तो कहीं भी कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं है। जो छोटे इलाके हैं वहां धीरे-धीरे हालात नियंत्रण में है अच्छी खबर यह है कि देश में रिकवरी रेट भी बढ़ती जा रही है यहां 63% हो गई है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जो आंकड़े जारी किए हैं उसके मुकाबले को 775 लोगों की मौत पिछले 24 घंटे में हुई है तथा 26506 मामले सामने आए हैं।

अगर हम बात करें बिहार की तो बिहार राज्य में संक्रमण के बढ़ते मामलों की वजह से पटना के समेत कुछ जिलों में फिर से लॉकडाउन कर दिया गया है पटना और पूर्णिया में 10 से 16 जुलाई तक, नवादा और बक्सर में 10 से 12 जुलाई, भागलपुर में 9 से 16 जुलाई तक पाबंदियां लगाई गई है। लॉकडाउन के दौरान इन जिलों में स्थित जरूरी सामानों की दुकानें ही खुली रहेगी और जो समय तय हुआ है उसके अनुसार ही उनको दुकानें खोलने और बंद करने की छूट दी गई है।

Post a Comment

0 Comments