जैसा कि आप सभी जानते हैं मध्य प्रदेश में उज्जैन के महाकाल मंदिर के बाहर कुख्यात अपराधी विकास दुबे पकड़ा गया था लेकिन आज विकास दुबे शुक्रवार को कानपुर में उत्तर प्रदेश एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारा गया।बताया जा रहा है कि कानपुर के चौबेपुर के बिकरू गांव में सीओ सहित आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपित विकास दुबे की कानपुर में एसटीएफ के साथ मुठभेड़ मे मारा गया उसके बाद विकास दुबे को एसटीएफ के जवानों ने चार गोली मारा जिसमें से 3 गोली विकास दुबे के सीने में लगा और एक गोली हाथ में लगे।
खबर सामने यह भी आ रही है कि कानपुर के एसएसपी दिनेश पी ने विकास दुबे के मुठभेड़ में मारे जाने की पुष्टि भी कर दिया है एसएसपी दिनेश कुमार पी के मुताबिक गाड़ी पलटने के बाद विकास दुबे पुलिस वालों के हथियार लेकर भाग रहा था पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने फायरिंग की और जवाबी कार्रवाई मे कुख्यात अपराधी विकास दुबे मारा गया।
एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि विकास दुबे को ला रहे वाहनों के काफिले के पीछे कुछ गाड़ियां लगी हुई थी वह लोग लगातार पुलिस की गाड़ी के काफिले का पीछा कर रहे थे इसी कारण गाड़ी तेज भगाने की कोशिश की गई बारिश तेज होने के कारन गाड़ी पलट गई।
उन्होंने कहा कि इसी मौके का फायदा उठाकर विकास दुबे भागने की कोशिश में था एसटीएफ जवान इस गाड़ी को पीछे से फॉलो कर रहे थे उन्होंने कॉम्बिंग की फायरिंग हुई और सेल्फ डिफेंस में विकास दुबे पर गोली चलाई गई जिससे वह मारा गया एसएसपी ने बताया कि एनकाउंटर कोई चीज नहीं होती हम न्यायिक प्रक्रिया को फॉलो करते हैं विकास दुबे का जो गिरोह है उन सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाए।
जब यूपी की स्पेशल टास्क फोर्स टीम कानपुर शूटआउट के मुख्य आरोपी को मध्य प्रदेश से लेकर चली, तभी से मीडिया की गाडिय़ां उसका पीछा कर रहीं थी। इस दौरान कानपुर तक भी मीडिया की गाड़ियां पीछे थी, लेकिन एक जगह पर करीब एक किलोमीटर पहले तक मीडिया की गाड़ियों को रोक दिया गया और चेकिंग की जा रही थी। इसके तुरंत बाद एसटीएफ के काफिले में शामिल गाड़ी के पलटने की खबर आई।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कानपुर में आज विकास दुबे मुठभेड़ में मारा गया है यहां के थाना चौबेपुर पर दिनांक 03.07.2020 को पंजीकृत मुअस 192/20 धारा 147/148/149/ 302/307/394/120बी भादवि व सात सीएलए एक्ट जो आठ पुलिसकर्मियों के शहीद होने से सम्बंधत है, में वांछित पांच लाख रुयपा इनामियां अभियुक्त विकास दुबे पुत्र राम कुमार दुबे के रहने वाले बिकरू थाना चौबेपुर कानपुर नगर को उज्जैन, मध्य प्रदेश पुलिस के गिरफ्तार करने के बाद पुलिस व एसटीएफ टीम आज कानपुर नगर ला रही थीं कानपुर नगर भौंती के पास पुलिस का उक्त वाहन दुर्घटना ग्रस्त होकर पलट गया, जिससे उसमें बैठे अभियुक्त व पुलिस जन घायल हो गये।
इसी दौरान अभियुक्त विकास दुबे उपरोक्त ने घायल पुलिस कर्मी की पिस्टल छीन कर भागने की कोशिश की पुलिस टीम ने पीछा कर उसे घेर कर आत्मसमर्पण करने के कहा गया किन्तु वह नहीं माना और पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करने लगा पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जबाबी फायरिंग की गई, उपरोक्त विकाश दुबे घायल हो गया, जिसे तत्काल ही ईलाज के अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान विकास दुबे की मृत्यु हो गयी है।
बताया जा रहा है कि वहां आसपास के लोगों ने गोलियों के तड़तड़ाहट की आवाज सुनी पुलिस के अनुसार विकास ने पिस्टल छीनकर गोली चलाई थी जिसके बाद उसके ऊपर फायर किया गया और उसके बाद गोली लगने से विकास दुबे गंभीर रूप से घायल हो गया तभी विकास दुबे को पुलिसकर्मी उठाकर अस्पताल ले गए और अस्पताल में ही विकास दुबे ने अपना दम तोड़ दिया।
उस अस्पताल के डॉक्टरों ने विकास दुबे को मृत घोषित कर दिया उसके बाद वहां पर विकास दुबे को देखने के लिए लोगों का तांता लगने लगा।

0 Comments