सुशांत सिंह राजपूत आखिरी फिल्म दिल बेचारा का गाना रिलीज हो गया है इस गाने मैं सुशांत सिंह राजपूत के बहुत अच्छे डांसिंग व्यूज देखने को मिलते हैं सुशांत हमें छोड़कर हमेशा के लिए चले गए हैं यह गाना उनके फैंस के लिए उनका हंसता मुस्कुराता हुआ और मस्ती भरा स्वेग देखना हमारे लिए किसी सपने से कम नहीं है यह गाना सुशांत सिंह राजपूत के जिंदगी का आखिरी गाना है जिसे उन्होंने शूट किया था।
यह दिल बेचारा फिल्म का म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान ने दिया है। दिल बेचारा के टाइटल ट्रेक एआर रहमान ने गाया है गाने को सुशांत पर फिल्माया गया है गाने में संजना संघी भी है। ये गाना फराह खान ने कोरियोग्राफ किया है और इसकी लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखी है सुशांत सिंह राजपूत इस गाने में बहुत ही बेहतरीन डांस भी करते हैं इसकी झलक हमें इस गाने में साफ देखने को मिलती है तभी तो एक शॉट में यह सॉन्ग पूरा शूट किया था।
सॉन्ग के रिलीज होते ही फैंस के द्वारा शानदार रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है रहमान की आवाज पर सुशांत सिंह राजपूत का डांस और इतना मस्ती भरा अंदाज कोई भी देखना मिस नहीं कर सकता। इस गाने में सुशांत सिंह की इतनी बेहतरीन परफॉर्मेंस देखने को मिली है इस गाने में सुशांत स्टेज पर लोगों के सामने परफॉमेंस कर रहे हैं। फराह खान ने बताया कि इस गाने की शूटिंग एक शॉर्ट में ही पूरी कर ली गई थी साथ ही इस गाने के लिए उन्होंने कोई फीस भी नहीं ली थी।

0 Comments