डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कटरा गांव को आदर्श गांव बनाने को कहा


बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे हमेशा अपने अच्छे कामों के वजह से सबसे अलग अंदाज में नजर आते रहते हैं इस बार बीजेपी गुप्तेश्वर पांडे बिहार के ही कटरा गांव में घूमने पहुंचे वहां पर उन्होंने देखा कि कटरा गांव में एक भी मुकदमा आज तक किसी ने नहीं दर्ज किया है यह देखकर उन्हें बहुत ज्यादा खुशी हुई।

डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि कटरा में आज तक दर्ज नहीं हुआ कोई मुकदमा

उस गांव के लोगों ने डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे का  जमकर स्वागत किया इस गांव की खासियत यह है कि आजादी के बाद से आज तक यहां पुलिस में कोई कंप्लेंट दर्ज नहीं की गई न तो थाने में कोई एफआईआर दर्ज है और न ही कोर्ट में कोई केस इस गांव में पहुंचकर डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे गदगद नजर आए और उन्होंने स्थानीय लोगों के बीच बैठकर पहले जांता भी चलाया, बाद में डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने वहां के लोगों के घर में रोटी-नमक और मिर्च लेकर उसका स्वाद भी लिया।

उस गांव के लोगों से मिले, वहां के साफ-सफाई की तारीफ भी कीया

इस आधे घंटे के दौरान  डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने गांव में घूम-घूम कर जायजा लिया इस दौरान वे हरिनारायण महतो की पत्नी चंपा देवी के घर गए और उनके मिट्टी के घर की खूब तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि यह मिट्टी का होते हुए भी काफी साफ-सुथरा है मिट्टी के घर में रहने से जो सुगुण  मिलता है वह  छत के घर में रहने से कहां मिलता है।

डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय आदर्श गांव का दर्जा देने की बात कही

 खबर सामने आ रही है की डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने अपने इस संक्षिप्त दौरे में  सभी गांव में घूम-घूम कर लोगों से बात की और इस गांव को आदर्श गांव बनाना  का बात कही इसके साथ ही डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि शायद ही भारत मे ऐसा कोई गांव होगा, जहां आज तक कोई केस मुकदमा नहीं हुआ होगा।

Post a Comment

0 Comments