अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा चीन ने अमेरिका के साथ-साथ पूरी दुनिया को नुकसान पहुंचाया है


जैसा कि हम सभी जानते हैं कुछ  दिनों से अमेरिका के 244वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित करते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने बताया था कि हमारा  देश बहुत ही अच्‍छा कर रहा था, जब कोरोना वायरस का प्रकोप हमारे देश में नहीं था लेकिन जब से यह वायरस चीन से आया है तब से हमारे पूरे देश को परेशान करके रखा है। चीन ने सबसे पहले गलती तो ये किया जो उसने इस वायरस को छिपाया अगर चीन इस वायरस को नहीं छुपाता तो आज हमारे देश को यह खामियां नहीं भुगतनी पड़ती।

अमेरिका के राष्‍ट्रपती ने कहा था कि चीन ने दुनिया को धोखे में रखा उसने चीन में वायरस के प्रसार को छिपाए रखा इसके चलते वायरस पूरी दुनिया में फैल गया इसके लिए उसे पूरी तरह से जबावदेह ठहराया जाना चाहिए उन्‍होंने कहा था कि यह विडंबना ही है कि देश में गाउन, मास्‍क और सर्जिकल उपकरण चीन से आ रहे थे, जो इस वायरस का प्रसार कर रहा था।

उसने यह भी कहा कि जब हम इस पर  रोक लगाई और अब अमेरिका खुद इसका उत्‍पादन कर रहा है कोरोना वायरस के टीकों पर बात करते हुए ट्रंप ने कहा, हम अब निश्चित रूप से अच्छा कर रहे हैं वायरस के टीकों और इसके उपचार पर परीक्षण किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments