जैसा कि हम सभी जानते हैं कोरोना वायरस के कारण हमारा देश भी परेशान हो रहा है कोरोना वायरस ऐसी बीमारी है जिसका अभी तक कोई वैक्सीन भी नहीं निकल पाया है ऐसे में कुछ देशों ने वैक्सीन तैयार भी किया है ऐसे में बिहार की राजधानी पटना स्थित एम्स को कोरोनिक वैक्सीन ट्रायल के लिए देश के 12वें संस्थान के रूप में चुना गया है।
भारत बायोटेक इंटरनेशनल के इजाद किये गए कोरोना वैक्सीन का पटना एम्स में 7 जुलाई से इंसानों पर ट्रायल शुरू किया जाएगा. यह ट्रायल तीन फेज में किया जाएगाएम्स के अधीक्षक सीएम सिंह (CM Singh) ने बताया कि पहले फेज में सेफ्टी के साथ कम लोगों पर ही ट्रायल किया जाएगा सफलता मिलने के बाद दूसरे और तीसरे स्तर का ट्रायल एम्स के डॉक्टरों और वैक्सीन बनाने वाली कंपनी के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और वैज्ञानिकों की देख रेख में किया जाएगा।
सीएम सिंह ने कहा कि 7 जुलाई से उन वालंटियर्स पर ट्रायल शुरू किया जाएगा जो स्वेच्छा से इसमें शामिल होना चाहते हैं. उन्होंने बताया कि वालंटियर की सभी प्रकार की जांच की जाएगी और जो लोग फिट होंगे उनको वैक्सिंग दिया जाएगा।
एम्स के अधीक्षक ने बताया कि फिर वैक्सीन के रिजल्ट को ऑब्जर्व किया जाएगा पटना एम्स के अधीक्षक सीएम सिंह ने यह कहा है कि बिहार में 74.09 फीसदी रिकवरी रेट है।
प्रवासी मजदूरों की वापसी के बाद मरीजों में अचानक कोरोना वायरस की विधि दर्ज की गई है
बताया जा रहा है कि पूरे देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं जबकि बिहार में एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं था लेकिन प्रवासी मजदूरों के आने के बाद से बिहार में कोरोना के साढ़े 11 हजार मामले सामने आ चुके हैं जबकि 88 लोगों की मौत भी करोना वायरस के कारण बिहार में हो चुकी है।
कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 2,880 है जबकि कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 74.09 फीसदी है इस पर सीएम सिंह ने कहा कि राज्य में प्रवासी मजदूरों की वापसी के बाद कोरोना संक्रमित मरीजों में बहुत ज्यादा वृद्धि दर्ज की गई है तीन मई के बाद बिहार पहुंचे ज्यादातर प्रवासी व्यक्तियों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

0 Comments