8 जुलाई से बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट में नामांकन के लिए ऑनलाइन शुरू किया जाएगा


जैसा कि हम सभी जानते हैं कोरोना वायरस के कारण  हर जगह रिजल्ट देरी से निकाला गया और बच्चे की पढ़ाई में  बहुत सारी कठिनाइयां भी आ रही है और पता नहीं ये कठिनाई कब तक आती रहेगी।  बिहार बोर्ड की तरफ इंटरमीडिएट में दाखिले के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन 8 जुलाई से शुरू होने वाली है।

बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट दाखिलों के लिए 29 जून को ही कॉमन प्रोस्पेक्टस जारी कर दिया था स्टूडेंट्स, एप्लीकेशन और एडमिशन प्रोसेस को समझने के लिए प्रोसपेक्टस डाउनलोड कर सकते हैं।

एप्लीकेशन के लिए, छात्रों को ई-मेल और मोबाइल नंबर की जरुरत पड़ेगी. जिन छात्रों ने बिहार बोर्ड से कक्षा 10वीं पास की है, उन्हें अपना रोल नंबर, रोल कोड और जन्म तिथि प्रदान करनी होगी जिन छात्रों ने किसी अन्य बोर्ड से 10वीं की परीक्षा दी है, उन्हें कक्षा 10 में प्राप्त अंक भी बताने होंगे।

 बताया जा रहा है की आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, बोर्ड योग्यता परीक्षा में उनकी योग्यता के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार करेगा उसके बाद  छात्रों को सलाह दी गई है कि वे पिछले साल की ओएफएसएस पोर्टल पर कट-ऑफ की जाँच करने के बाद अपने विकल्पों को भरेंगे।

 उसके बाद स्टूडेंट्स को 'स्लाइड अप' ऑप्शन भी दिया जाएगा यदि छात्र को पहली या दूसरी लिस्ट में ही सीट अलॉट की जाती है तो वे स्लाइड अप ऑप्शन के जरिए दाखिला ले सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments