कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है ऐसे में उम्मीद है कि गंभीर मरीजों का प्लाजमा थेरेपी से इलाज किया जाएगा तो उनमें सुधार होगा। अभी खबर आ रही है कि पटना के एम्स अस्पताल में कोरोना के गंभीर मरीजों का इलाज अब प्लाज्मा थेरेपी के जरिए शुरू हो गया है यह जानकारी डॉ नेहा सिंह ने दी है पहली बार पटना में 36 साल के मरीज का इलाज प्लाज्मा थेरेपी से शुरू हुआ है प्लाजमा थेरेपी देने के बाद उनकी स्थिति को बेहतर देखा गया है अभी भी मरीज आईसीयू में है पर उम्मीद है कि वह जल्द ही आईसीयू से बाहर आ जाएंगे।
चार डॉक्टरों की टीम ने मरीज की प्लाजमा थेरेपी की है जिसमें डॉ सी एम सिंह, डॉक्टर देवेंद्र, डॉक्टर नीरज अग्रवाल वा नेहा सिंह शामिल है। प्लाज्मा थेरेपी के लिए हर मरीज के लिए पहले आईसीएमआर से अनुमति लेनी पड़ती है उसी के पश्चात इस प्लाज्मा थेरेपी की जा सकती है पटना एम्स में भर्ती कोरोना के कई और गंभीर मरीजों को प्लाज्मा चढ़ाने के लिए आईसीएमआर से अनुमति मांगी गई है अनुमति मिलने पर भी उन्हें प्लाज्मा चढ़ाया जाएगा साथ ही निर्देशक डॉ पी के सिंह ने बताया कि आईसीएमआर की गाइडलाइन के तहत अभी एक मरीज को प्लाज्मा थेरेपी की गई है।
नेहा ने बताया कि अभी तक सिर्फ 6 लोगों ने ही अपना प्लाज्मा डोनेट किया है मैं अपील करती हूं कि अधिक से अधिक लोग प्लाज्मा डोनेट करें ताकि कोरोना कि गंभीर मरीजों की प्लाजमा थेरेपी संभव हो सके जितने तरह के ग्रुप का प्लाज्मा मिलेगा उतने ही अधिक कोरोना मरीज के इलाज में फायदा होगा प्लाज्मा डोनर को 500 रुपए भी दिए जाते हैं जो भी इच्छुक हो कोरोना से ठीक हुए मरीज पटना एम्स के ब्लड बैंक में संपर्क कर सकते हैं।

0 Comments