राष्ट्रीय जनता दल आज अपना 24 वां स्थापना दिवस मना रहा है ,इस अवसर पर तेजस्वी यादव निकालेंगे साइकिल मार्च

पटना में  लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव अपने पिता यादव की अनुपस्थिति में ही अपना स्थापना दिवस मना रहा है राष्ट्रीय जनता दल के 24 वें स्थापना दिवस शुभ अवसर  पर पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पटना समेत और कई  जिलों में साइकिल चलाएंगे।


 इस स्थापना दिवस को लेकर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद के नेता तेजस्वी यादव ( अपने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए इस मुहिम को सफल बनाने की बात कही है
घर से पार्टी कार्यालय तक साइकिल चलाएंगे तेजस्वी
तेजस्वी यादव सोशल मीडिया के  जरिए  स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर लोगों से अपील करते हुए कहा कि हम सरकार को महंगाई जैसे अहम मुद्दे पर घेरने के लिए 5 किलोमीटर तक साइकिल चलाएंगे तेजस्वी ने खुद कहा कि मैं अपने सरकारी आवास से पार्टी के कार्यालय तक साइकिल चलाता हुआ जाऊंगा इसके साथ ही मेरे पार्टी के सभी कार्यकर्ता गांव से लेकर जिला मुख्यालय तक ऐसा कार्यक्रम चलाएंगे।

 बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव  अपनी पार्टी के  सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में साइकिल चलाकर हम अपनी बात को लोगों के सामने रखेंगे जिससे लोग भी अपनी बात सरकार तक रख पाएगी क्योंकि डीजल और पेट्रोल के  बढते दामों से आम जनता काफी परेशान है।

राजद मना रहा है 24  स्थापना  दिवस

खबर सामने आ रहे हैं कि  आज रविवार को राष्ट्रीय जनता दल अपना स्थापना दिवस मना रहा है 5 जुलाई 1997 को जनता दल से अलग होने के बाद लालू प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना कीया था।  यह स्थापना दिवस  लालू प्रसाद यादव की अनुपस्थिति और कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए पार्टी कोई सभा या फिर बड़ा आयोजन नहीं किया जाएगा और नॉर्मल तरीके से ही यह स्थापना दिवस मनाया जाएगा।

सरकार को घेरने की कोशिश
कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर तेजस्वी ने सरकार पर निशाना साधा साथ ही यह भी अपील करते हुए कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता बिहार में सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे रखें और कोरोना काल में आ रही मुश्किलों के बीच लोगों की मदद करें. इसके साथ ही तेजस्वी ने महंगाई को लेकर केंद्र और बिहार सरकार पर निशाना साधा. मालूम हो कि इससे पहले भी तेजस्वी यादव महंगाई और डीजल-पेट्रोल की कीमतों के मुद्दे पर सरकार को घेरने के लिए पटना की सड़कों पर अपने कार्यकर्ताओं के साथ साइकिल मार्च कर चुके हैं.


Post a Comment

0 Comments