मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भतीजे का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया, उसके बाद उन्हें पटना एम्स में भर्ती करा दिया गया


जैसा कि आप सभी जानते हैं कोरोना वायरस तो पूरे देश में बुरी तरह  फैल गया है और  दिन प्रतिदिन  सैकड़ों  मामले कोरोना के सामने आ रहे हैं ऐसे में  खबर बिहार के पटना से आ रही है जहां पर  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भतीजे को कोरोना होने की पुष्टि किया गया है।

 लोगों की जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार के भतीजे को  पटना के एम्स  में भर्ती करवाया गया है जहां उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है नीतीश कुमार के भतीजी की कोविड- 19 की जांच रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि होने के बाद उन्हें पटना एम्स में भर्ती कराया गया है, तो वहीं एक अणे मार्ग स्थित सीएम हाउस को अच्छी तरह से सैनिटाइज किया जा रहा है उसके बाद परिवार के जितने भी लोग थे सभी होम क्वारंटाइन हो गए।

सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात को ही नीतीश के भतीजे को कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि  किया गया था इसके बाद से ही सभी सदस्य होम क्वारंटाइन हो गए और उसके बाद  उनके भतीजे को  पटना के एम्स में भर्ती करवाया गया।

 हालांकि खबर सामने यह भी आ रही है कि  मुख्यमंत्री हर रोज की तरह काम करते रहेंगे आपको  बता दें कि दो दिन पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी सैंपल लिया गया था, लेकिन नीतीश कुमार की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी नीतीश कुमार के बाद डिप्टी सीएम सुशील मोदी को भी कोरोना जांच किया गया था पर सुशील कुमार मोदी का भी रिपोर्ट  नेगेटिव आया।

Post a Comment

0 Comments