आज फैन्स देख पाएंगे 'दिल बेचारा' का ट्रेलर

 सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म दिल बेचारा का ट्रेलर आज आने वाला है यह उनकी आखिरी फिल्म थी जिसका रिलीज होने से पहले ही रिलीज टल गया था. लेकिन सुशांत सिंह राजपूत के जाने के बाद डायरेक्टर मुकेश हावड़ा ने इसे ott पर रिलीज करने का फैसला ले लिया है. हम आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने घर पर फांसी लगा कर दुनिया को अलविदा कह दिया था उनकी मौत से पूरे देश भर में सभी को बहुत बड़ा झटका लगा था फिल्म का ट्रेलर आने वाला है तो उनके फैंस इस बात को लेकर काफी उत्साहित है.

सुशांत सिंह राजपूत के साथ उनकी फिल्म में नजर आएंगी संजना संघी भी बहुत ज्यादा उदास है और सुशांत के जाने के बाद उन्होंने अपना दुख वीडियो के जरिए दिखाया। अभी हाल ही में उन्होंने एक इंस्टा पर अपनी फोटो शेयर करते हुए साथ में लिखा, 'किसी ने मुझे नहीं बताया था कि ट्रेलर रिलीज से पहले इतनी नर्वसनेस होती है. मेरे पेट में रम्ब्लिंग हो रही है. मैं आप सबको और उसे (सुशांत को) अपने साथ महसूस कर सकती हूं. #DilBechara.'

संजना ने फिल्म की एक फोटो शेयर की जिसमे वो सुशांत के साथ है फोटो के साथ संजना ने लिखा, ' 'ओए? तुम्हारे गंदे जोक्स पर मुझे तब तक हंसना है जब तक मेरे पेट में दर्द नहीं हो जाता. हैम एंड चीज ऑमलेट खाने में और चाय पीने में तुम्हारे साथ कंपटीशन लगाना है. स्क्र‍िप्ट को लेकर बहस करनी है कि किसकी स्क्र‍िप्ट ज्यादा फट चुकी है क्योंकि हम अंतहीन काम करते थे. तुम्हारी एनर्जी के साथ खुद को भी खड़े रखना है. जब तुम कहते थे- चल ना थोड़ा डांस करते हैं, वो भी किसी टफ सीन के बीच. युवल नोआ हरारी और फ्रयूड की किताबों पर हमारी सोच को लेकर बहस करनी है.'

Post a Comment

0 Comments