जैसा कि आप सभी जानते हैं कुछ दिन पहले त्रिभुवन कुमार के नेतृत्व में सतिघाट से लेरझाघाट सतिघाट से राजघाट सड़क के मुद्दे पर दरभंगा समस्तीपुर बॉर्डर के ठिठर चौक पर सरकार स्थानीय विधायक अनुकंपा के सांसद के खिलाफ पुतला दहन किया गया था। आपको बता दें कि एनएसयूआई जिला अध्यक्ष त्रिभुवन कुमार ने कुशेश्वर स्थान के सती घाट सड़क को ठीक करवाने के लिए कई प्रयास किया। लेकिन सरकार द्वारा कोई कदम ना उठाए जाने के कारण उन्होंने आंदोलन करने का फैसला लिया है। आपको बता दें कि दरभंगा एनएसयूआई जिला अध्यक्ष त्रिभुवन कुमार अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन सौंपकर आंदोलन करने का अनुमति ले लिया है।
बताया जा रहा है कि जिला अध्यक्ष त्रिभुवन कुमार ने कहा विगत सालों से कुशेश्वरस्थान पक्षमी प्रखंड अंतर्गत सती घाट से राजघाट से लड़जा घाट जाने वाली सड़क के दुर्दशा को देखकर जनता के बीच में पहुंचकर आम सहमति से आंदोलन करने का निर्णय लिया। आपको बता दें कि यह आंदोलन नहीं कुशेश्वरस्थान इतिहास बदलने का आंदोलन है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन सिर्फ हमारे नहीं लाखों जनताओं के हित का आंदोलन होगा।
आपको बता दें कि स्थानीय विधायक सांसद और अधिकारियों अभी तक सुद्धि तक लेने नहीं आये है कि जनता किस परिस्थिति में जी रहा है। बताया जा रहा है कि जनहित कल्याण के लिए दरभंगा एनएसयूआई लड़ाई लड़ने को तैयार है दरभंगा एनएसयूआई लड़ाई लड़ा भी है। और लड़ाई जीता भी है। यही लक्ष्य व उद्देश्य के साथ 25 तारीख को सतीघाट मुख्य सड़क पर बांस बल्ला लगाकर आंदोलन करेगा। उन्होंने लोगों से कहा कि आप सभी कुशेश्वर स्थान के जनताओं से अपील है कि प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने अपने क्षेत्र के विकास हेतु सहयोग व समर्थन करें।

0 Comments