जैसा कि हम सभी जानते हैं बिहार में मैं अभी विधानसभा चुनाव होने वाला है तो इसके लिए विधानसभा चुनाव से पहले ही नेताओं की आवाजाही का सिलसिला एक दूसरे के यहां शुरू हो चुका है।
इस आवाजाही का शुरुआत सबसे पहले बिहार के पूर्व सीएम और हम नेता जीतन राम मांझी ने शुरू किया था बिहार में महागठबंधन का हिस्सा रहे मांझी ने पाला बदलने को लेकर बड़ा संकेत दिया है।
खबर सामने आ रही है कि RJD समेत अन्य सहयोगियों से नाराज चल रहे मांझी ने 25 जून तक महागठबंधन को अल्टीमेटम दिया है और अगर महागठबंधन ने उनकी मांगों पर विचार नहीं करेगा तो जीतन राम मांझी 26 जून को वो कोई बड़ा फैसला भी ले सकते हैं।
नीतीश कुमार से समझौते और एनडीए में घर वापसी पर जीतन राम मांझी ने कहा कि राजनीति संभावनाओं का खेल है नीतीश कुमार भी कभी बीजेपी के विरोधी और लालू के सहयोगी रहे थे तो आज हम से सवाल क्यों पूछे जा रहे हैं।
अशोक चौधरी जीतन राम मांझी के बयान पर बोले
बताया जा रहा है कि जीतन राम मांझी के इस बयान पर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने बताया कि अगर जीतन राम मांझी NDA में आते हैं तो उनका खुब स्वागत होता नीतीश कुमार जिताऊ चेहरा हैं और हर कोई नीतीश कुमार के साथ ही रहना चाहता है।
अशोक चौधरी ने कहा कि किसी भी मामले का अंतिम निर्णय सीएम नीतीश कुमार का होगा साथ ही अशोक चौधरी ने ये भी कहा कि राजद और कांग्रेस के कई और चेहरे बहुत जल्द जेडीयू में शामिल होंगे।
संजय झा ने भी किया जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा का तारीफ
जैसा कि हम सभी जानते हैं कुछ दिन पहले ही बिहार सरकार में मंत्री और सीएम नीतीश के काफी नजदीकी कहे जाने वाले संजय झा ने जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा, दोनों की खूब जमकर तारीफ किया था।
संजय कुमार झा ने जीतन राम मांझी के बारे में कहा था कि उन्हें महागठबंधन में सम्मान नहीं मिल रहा है इसके बाद जीतन राम मांझी के मुंह से सीएम नीतीश कुमार के लिए तारीफों के शब्द निकालने लगे इस सियासी कयास को और हवा दे रहा है कि जीतन राम मांझी और नीतीश कुमार की जुगलबंदी हो सकती है।

0 Comments