भारत और चीन के मुद्दे को लेकर मनमोहन सिंह ने दिया अपना बयान

भारत और चीन के बीच गालवान घाटी में हो रही झड़प के बाद हमारे 20 भारतीय सैनिकों की कुर्बानी को कभी नहीं भूल सकता देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि हम कभी भी चीन की धमकियों से नहीं डरते ना ही उसके दबाव आने पर हम कभी भी झुकेंगे हम हमारी विभागीय अखंडित में कोई भी समझौता करना कभी स्वीकार नहीं करेंगे पूरे राष्ट्र को एकजुट होना है तथा संगठित होकर इस दुस्साहस करने वालों को जवाब देना है।

मनमोहन सिंह ने कहा, ‘15-16 जून, 2020 को गालवान घाटी में भारत के 20 बहादुर जवानों ने वीरता के साथ अपना कर्तव्य निभाते हुए देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए. इस सर्वोच्च बलिदान के लिए हम इन साहसी सैनिकों एवं उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञ हैं। लेकिन उनका यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाना चाहिए। आज हम इतिहास के एक नाजुक मोड़ पर खड़े हैं। हमारी सरकार के निर्णय एवं सरकार द्वारा उठाए गए कदम तय करेंगे कि भविष्य की पीढ़ियां हमारा आकलन कैसे करेंगी। जो देश का नेतृत्व कर रहे हैं, उनके कंधों पर कर्तव्य का गहन दायित्व है। उनके मुताबिक हमारे प्रजातंत्र में यह दायित्व देश के प्रधानमंत्री का है। प्रधानमंत्री को अपने शब्दों व घोषणाओं द्वारा देश की सुरक्षा एवं सामरिक तथा भूभागीय हितों पर पड़ने वाले प्रभाव के प्रति सदैव बेहद सावधान होना चाहिए।'

मनमोहन सिंह आगे कहते है, 'अप्रैल, 2020 से लेकर आज तक भारतीय सीमा में गालवान घाटी एवं पांगोंग सो झील इलाके में अनेकों बार घुसपैठ की है। हम न तो उनकी धमकियों एवं दबाव के सामने झुकेंगे और न ही अपनी भूभागीय अखंडता से कोई समझौता स्वीकार करेंगे। प्रधानमंत्री को अपने बयान से उनके षड्यंत्रकारी रुख को ताकत नहीं देनी चाहिए तथा यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सरकार के सभी अंग इस खतरे का सामना करने तथा स्थिति को और ज्यादा गंभीर होने से रोकने के लिए परस्पर सहमति से काम करें।'

Post a Comment

0 Comments