कोरोना वायरस लगातार देश में बढ़ता ही जा रहा है इसी को लेकर आईसीएमआर ने कोरोना जांच के नियमों में बदलाव किया है आईसीएमआर ने सभी राज्यों को अब एंटीजन टेस्ट करने की इजाजत दे दी है साथ ही सभी हॉस्पिटल, ऑफिस और पब्लिक सेक्टर में रैपिड एंटीजन टेस्ट करने की सलाह दे दी है। अब हर कंटेनमेंट जोन में उपलब्ध प्राइवेट और सरकारी हॉस्पिटलों को यह जांच उपलब्ध कराने की बात कही है।
आईसीएमआर के हिसाब से, 'एंटीजन टेस्ट किट के जरिए ऑन द स्पॉट जांच कराई जा सकती है और 30 मिनट में रिजल्ट आ जाता है। एक किट की कीमत 450 रुपए है। अगर कोरोना संदिग्ध लोगों का एंटीजन टेस्ट निगेटिव आता है तो उनका आरटी-पीसीआर टेस्ट किया जाएगा।'
राज्य सरकार द्वारा चिन्हित कंटेनमेंट जोन में रैपिड एंटीजन टेस्ट होगा साथ ही सभी सेंट्रल स्टेट गवर्मेंट कॉलेज और गवर्नमेंट हॉस्पिटल में भी रैपिड एंटीजन टेस्ट करवाया जाएगा। नेशनल एक्रिडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल एंड हेल्थकेयर से मान्यता प्राप्त प्राइवेट हॉस्पिटल में भी यह टेस्ट करवाया जाएगा। नैशनल एक्रिडिटेशन बोर्ड फॉलिबिलिटी से मान्यता प्राप्त प्राइवेट लेट में भी रैपिड एंटीजन टेस्ट की सुविधा होगी। सभी आईसीएमआर से मान्यता प्राप्त टेस्टिंग लैब में भी रिपीट एंटीजन टेस्ट होगा।
एंटीजन टेस्ट इसलिए होता है ताकि हम पता कर सकें की इंसान को कभी कोरोना हुआ था या नहीं। आईसीएमआर ने जो निर्देश जारी की हैं उसमें लिखा है, 'सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पताल, ऑफिस व पब्लिक सेक्टर यूनिट को सलाह दी जाती है कि वे एंटीजन टेस्ट कराएं। यह जांच स्वास्थ्य कर्मियों और ऑफिस कर्मचारियों के मन से डर और बेचैनी को दूरी करेगी।'

0 Comments