अंकिता भार्गव ने शेयर की एक खूबसूरत पिक और अपना दिल का दर्द बयां किया

 टीवी सीरियल में काम करने वाले करन पटेल और उनकी पत्नी अंकिता भार्गव को कौन नहीं जानता है दोनों की जोड़ी दर्शकों द्वारा बहुत पसंद की जाती है समय समय पर दोनो अपनी लाइफ के बारे में सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स के साथ शेयर करते रहते है। पिछले साल दिसंबर में एक बच्चे के पैरंट्स भी बन चुके हैं इससे पहले भी अंकिता 2018 में प्रेग्नेंट हो चुकी थी पर तब उनका मिसकैरेज हो गया था और उनके मिसकैरेज का झटका उनको बहुत ज्यादा लगा कि वह तकरीबन 2 साल तक हमेशा अपने दर्द भरे पोस्ट सोशल मीडिया पर डालती रहती थी और अपना दर्द कम करने की कोशिश करती थी।

 पर अब समय बदल चुका है और उनके पास एक प्यारी सी छोटी सी बच्ची है। अंकिता ने एक बहुत प्यारा फोटो शेयर किया है जिसमें वह आपने बेटी को गोद में लेकर खड़ी है फोटो शेयर करने के साथ-साथ अंकिता ने अपने दर्दभरी कहानी भी शेयर की है।

अंकिता ने लिखा, 'पहले मुझे और करण को समझ नहीं आया कि हम कैसे इस दर्द से बाहर निकलें क्योंकि इसका कोई तरीका नहीं है। पहले हमारी अप्रोच एक-दूसरे के खिलाफ गई। मैं चाहती थी कि वो मेरा साथ दे और इस दर्द को हम साथ में सहें। उन्हें लगता था कि मेरा दुख उनके दर्द को देखकर और बढ़ जाएगा। तो जब भी हम साथ होते तो मुझे दिखाने के लिए वह नॉर्मल बिहेव करते लेकिन इस सबसे हम दोनों के अंदर और ज्यादा उदासी भर गई। फिर एक दिन मैंने करण से कह दिया कि मैं चाहती हूं कि हम दोनों इस दर्द को साथ मिलकर सहें और हमने ऐसा ही किया। मेरे पति मेरे लिए सबसे बड़े सपोर्ट सिस्टम बनकर सामने आए। फिर हीलिंग का दौर शुरू हुआ। हम रोज रात को सोने से पहले खूब रोते थे। हमें किसी भी छोटी से छोटी बात पर रोना आ जाता था। चाहे वो किसी की गोद भराई का न्यौता हो या बच्चों का कोई एड लेकिन पति ने मुझे टूटने से बचा लिया। दुनिया उजड़ी हुई लगने लगी थी लेकिन फिर उन्हें इस बात से ताकत मिली कि उनके परिवार और फ्रेंड सर्किल में पांच और ऐसी महिलाएं थीं जिन्हें मिसकैरेज के बाद ऐसे ही अनुभव से गुजरना पड़ा। इससे उन्हें यह समझ आया कि वह अकेली नहीं हैं जो इस दुख से गुजर रही हूं और एक न एक दिन वह भी इससे उबर जाएंगी।'

Post a Comment

0 Comments