कांग्रेस नेता ने तारिक अनवर पर भरोसा कर एक बार फिर से चुनाव में उतारा


 

 बिहार: जैसा कि हम सभी जानते हैं कि अभी  चुनाव होने वाला है ऐसे में सभी नेता इस बार  चुनाव में खड़े होना चाहते हैं लेकिन कार रेस पार्टी कब से बैठी हुई थी आखिरकार अब उनका इंतजार खत्म हो गया कांग्रेस ने विधानपरिषद के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दीया आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने तारिक अनवर  को उच्‍च सदन भेजने का फैसला लिया है पार्टी की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर दिया गया। 


बताया जा रहा कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी मुकुल वासनिक की ओर से लेटर जारी कर इसकी घोषणा भी कर दिया गया है सूत्रों के अनुसार इस चुनावी साल में विधानपरिषद की ये सीट मुस्लिम को देकर कांग्रेस ने चुनाव में मुस्लिम वोट बेंक को साधने की कोशिश कीया है बताया जा रहा है कि इस बार विधान परिषद में कांग्रेस के कोटे से इस बार एक उम्मीदवार जाऐगा।


लेकिन पार्टी में दावेदारों की लम्बी फ़ेहरिस्त थी तीन हज़ार से अधिक दावेदारों ने इस सीट पर अपना दावा ठोका था, जिसमें पार्टी के कई दिग्गज नेता थे हालांकि, विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने इस सीट पर मुस्लिम चेहरे को आगे कर दिया।

बताया जा रहा है कि तारिक अनवर पर कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर से भरोसा किया है इससे पहले भी पार्टी ने उन्हें लोकसभा चुनाव 2019 में भी कटिहार से तारिक अनवर को चुनावी मैदान मैं खड़ा किया था।

 लेकिन तारिक अनवर लोकसभा चुनाव 2019 चुनाव में खड़े हुए थे लेकिन उनको  हार का मुंह देखना पड़ा था हालांकि, कटिहार लोकसभा सीट से 2014 के चुनाव में 'मोदी लहर' के बावजूद बीजेपी जीतने में नाकाम रही थी 2014 में तारिक अनवर ने एनसीपी के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत भी हासिल किया था।

बिहार में कांग्रेस का अल्पसंख्यक चेहरा

बताया जा रहा है कि बिहार कांग्रेस में अल्पसंख्यक नेता के तौर पर तारिक अनवर एक बड़ा चेहरा है जो कि सोनिया गांधी के विदेशी मूल के मुद्दे पर 1999 में कांग्रेस से बगावत कर एनसीपी प्रमुख शरद पवार के साथ मिलकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का गठन करने वाले तारिक अनवर ने अक्टूबर 2018 में घर वापसी की और राहुल गांधी ने उनका कांग्रेस में स्वागत किया था  इसके बाद से तारिक अनवर की गतिविधि बिहार की राजनीति में बढ़ गई थी अब कांग्रेस ने इनको विधानपरिषद भेजकर मुस्लिम वोट बेंक को साधने की कोशिश की है।



Post a Comment

0 Comments