रणधीर केसरी ने मास्क एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली दवा का वितरण किया


कोरोना वायरस की महामारी से पूरा देश जंग लग रहा है। ऐसे में सरकार ने पूरे देश में लॉकडाउन का आदेश जारी कर रखा है। आपको बता दें कि इसी बीच राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के महासचिव सह प्रवक्ता रणधीर कुमार केसरी ने लोगों से कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए सावधानी बेहद जरूरी है। ऐसे में आम जनता के स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिगत रंधीर केसरी की ओर से मास्क और सैनेटाइजर वितरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने  लोगों को मास्क व सैनेटाइजर वितरित करते हुए सुरक्षा के प्रति सभी को संजीदगी बरतने के लिए प्रेरित किया। 

उन्होंने कहा कि सभी को सरकार व प्रशासन की ओर से दिए गए निर्देशों का पालन करना जरूरी है तभी कोरोना संक्रमण चक्र को तोडऩे में सहभागी बना जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज वैश्विक महामारी के कारण आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, किसी भी रूप से कोरोना से बचाव के लिए हमें अब स्वयं सुरक्षित रहते हुए देश दुनिया को सुरक्षा चक्र से मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि फेस मास्क की उपयोगिता कोरोना से दूरी बनाए रखने का सक्षम माध्यम है, ऐसे में लोगों को घर से बाहर निकालते समय मास्क का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।

आपको बता दें कि गया जिला स्तिथ बीथो सरीफ गॉव में  शिव मंदिर के निकट रास्ट्रीय लोक समता पार्टी के  युवा राष्ट्रिय महासचिव सह प्रवक्ता रणधीर कुमार केसरी के अध्क्षयता में मास्क एवं आर्सेनिक एल्बम (होमियोपैथी) प्रतिरोधक छमता बढ़ाने वाली दवा का वितरण अपने सहयोगियों एवम ग्रामीणों के सहयोग से सामाजिक दूरी एवम मुँह पे मास्क लगाकर डॉक्टर अमन कुमार केसरी के देख रेख में सम्पन किया गया। 

जानकारी के अनुसार इस मौके पर गॉव के सरपंच, रालोसपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर राजीव प्रकाश, महानगर अध्यक्ष पीयूष गुप्ता, कृति कुमार, चंदन सिंह, अभिनेता शीघ्रम श्रीवास्तव, शुभम श्रीवास्तव, आदित्य गौतम, ऋषव राज, अनिकेत रंजन, आशुतोष बीटू, एवम अन्य लोग मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments