गालवान घाटी में भारत और चीन के बीच में तनाव चलता ही जा रहा है उसी को लेकर स्थानीय झड़प भी हुई है इसलिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को बैठक की इस बैठक में भारत-चीन के बीच में जो तनाव चल रहा है उसको लेकर हालात की समीक्षा की गई बैठक में जनरल बिपिन रावत और सेना के तीनों अंगों के प्रमुख मौजूद रहें इस बैठक में निर्णय लिया गया कि भारत ने एलओसी पर कोई भी तनाव नहीं बढ़ाया है लेकिन तनाव दूसरी तरफ से बढ़ाया जाएगा तो उसी भाषा में उनको जवाब दिया जाएगा बैठक में सेनाओं कि तैयारियां है उसका भी जायजा लिया गया।
यह बैठक आज सुबह 11:00 बजे से ही शुरू हो गई थी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल रूस जा रहे हैं अपनी यात्रा से पहले ही उन्होंने यह बैठक ली है जैसा की सभी जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही बता दिया था कि सेना अपने जमीनी हालात को देखते हुए जैसे जरूरत पड़े वैसे निर्णय ले सकती है और कार्यवाही भी कर सकती है।
राजनाथ सिंह ने वीरों के बलिदान को याद करते हुए ट्वीट भी किया था उन्होंने अपने ट्विट में लिखा कि गालवान में सैनिकों का नुकसान दर्दनाक है हमारे सैनिकों ने अनुकरणीय साहस और वीरता का परिचय दिया है और भारतीय सेना की सर्वोच्च परंपराओं का निर्वाह करते हुए अपने जीवन का बलिदान कर दिया।

0 Comments