दो दशक से पहले अाई एक फिल्म जो की आगे जाकर कल्ट फिल्मों में गिनी गई, वो फिल्म है करण जौहर की कुछ कुछ होता है. दरअसल साल 1998 में शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म कुछ कुछ होता है अाई थी. और ये फिल्म करण जौहर की पहली फिल्म थी. ये करण जौहर के लिए बेहद ही खास फिल्म थी. इस फिल्म में इन तीन बड़े कलाकारों के अलावा सुपरस्टार सलमान खान ने भी एक कैमियो रोल किया था. इस फिल्म के साथ सलमान खान के इस कैमियो दर्शकों ने खूब सराहा था. इस फिल्म में सलमान खान ने अमन का किरदार निभाया था. सलमान खान अमन के किरदार में फिल्म के दूसरे हाफ में नजर आते है. मजे की बात ये है कि इस फिल्म में अमन का रोल पहले एक्टर चंद्रचूड़ सिंह को करण जौहर ने ऑफर किया था.
एक न्यूज एजेंसी के साथ बातचीत करते हुए एक्टर चंद्रचूड़ सिंह ने ये बात बताई है. एक्टर चंद्रचूड़ सिंह का कहना है कि उनके लिए ये निर्णय काफी नुकसानदेह साबित हुए है. करण जौहर ने इस फिल्म को काफी अच्छी तरीके से बनाया था. और इस फिल्म को पिछले कुछ सालों में कल्ट क्लासिक फिल्मों में साबित किया गया है. उन्होंने आगे कहा है कि मेरे साथ ये होना लिखा था. मेरे इस फैसले से आप सीख सकते है और लाइफ में आगे बढ़ सकते है.
करण जौहर ने इस फिल्म के बारे में बताया था कि उन्हें इस फिल्म में अमन के रोल को तीन एक्टरों ने ठुकरा दिया था जिस वजह से वो बहुत तनाव में आ गए थे. उन्होंने कहा कि मैंने इस फिल्म में अमन रोल के लिए एक्टर चंद्रचूड़ सिंह को नरेशन देने गया था और उन्होंने मुझे नरेशन देते वक़्त ही इस फिल्म में अमन का रोल करने से मना कर दिया था.

0 Comments