जीतन राम मांझी ने एक बार फिर से महागठबंधन में कोआर्डिनेशन कमेटी गठित करने की मांग रखी है।


 बिहार मे   विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों से चल रही है । बिहार विधानसभा चुनाव  में अब तीन से चार महीने का वक्त बचा है। बिहार एनडीए ने एक तरफ जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया है, वहीं, महागठबंधन में खींचतान लगातार जारी है। जानकारी मिली हैं कि सोमवार को मीडिया से बात करते हुए हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी  ने एक बार फिर से महागठबंधन में कोआर्डिनेशन कमेटी गठित करने की मांग रखी है।

 मांझी ने राजद को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि अगले 25 जून तक महागठबंधन में हर हाल में कोआर्डिनेशन कमेटी का गठन हो जाना चाहिए नहीं तो 'हम' पार्टी किसी भी तरह का फैसला लेने के लिए स्वतंत्र होगी।

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि मांझी ने कोआर्डिनेशन कमेटी की मांग को लेकर राजद को अल्टीमेटम दिया है। इसके पहले भी मांझी ने कोऑडिशन कमेटी गठित करने की मांग करते हुए राजद को पिछले साल दिसंबर तक का वक्त दिया था, लेकिन राजद ने जीतन राम मांझी की मांग अनसुनी कर दी थी।आपको बता दें कि बात केवल महागठबंधन में कोऑर्डिनेशन कमेटी के गठन को ही लेकर नहीं है बल्कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में यूपी का सीएम चेहरा कौन होगा इसे लेकर भी महागठबंधन के नेता एकमत नहीं है।

जानकारी के अनुसार एक तरफ जहां राजद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के उस बयान का हवाला देते हुए तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री का चेहरा बताने में लगा है। जिसमें राहुल गांधी ने कहा था कि चुनाव बिहार विधानसभा का हो या लोकसभा का बिहार से महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव होंगे। लेकिन, राजद की इस दलील को हम पार्टी मानने को तैयार नहीं है। पार्टी प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा है कि महागठबन्धन सीएम चेहरा आपसी सहमति से ही तय होगा।

जीतन राम माझी ने नीतीश कुमार की प्रशंसा पर ये कहा

आपको बता दें कि इस बीच जीतन राम माझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशंसा किए जाने के मामले पर भी सफाई दी है और कहा है कि उनकी बातों को मीडिया में दूसरे तरीके से पेश किया जाता है। मांझी ने कहा कि मुख़यामंत्री नीतीश कुमार एक संवेदनशील व्यक्ति हैं जो बिहार में अच्छे काम के मकसद से कई योजनाओं को लागू करना चाहते हैं, लेकिन अधिकारी उनकी बातों को नहीं सुनते हैं। जानकारी के अनुसार मांझी का मानना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपने द्वारा तय की गई योजनाओंं को मूर्त रूप देने के लिए जनप्रतिनिधियों का सहारा लेना चाहिए। अगर सीएम ऐसा करते हैं तो अधिकारियों पर दबाव बनेगा

रामविलास पासवान के समर्थन पर सफाई

आरक्षण के मामले में केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का समर्थन किए जाने के मामले में जीतन राम मांझी ने स्पष्ट किया कि उन्होंने रामविलास पासवान का कोई समर्थन नहीं किया है। मांझी ने कहा कि रामविलास पासवान केंद्र सरकार में मंत्री हैं और सरकार का अंग होने के बावजूद एससी एसटी आरक्षण को नौवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए वे केवल मांग करते हैं जबकि उन्हें एक्शन मोड में होना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments