दिल्ली में कोरोना वायरस की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है अब सरकार ने कमर कस ली है और हर कोशिश में लग गई है कि हमें दिल्ली से कोरोना को हटाना ही होगा इसी बीच गृहमंत्री अमित शाह ने कोरोना वायरस को नियंत्रण करने का जिम्मा ले लिया है वहां लगातार बैठक पर बैठक किए जा रहे हैं आज उन्होंने सर्वदलीय बैठक के बाद तुरंत वहां एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों का हौसला बढ़ाने के साथ-साथ वहां के व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
एलएनजेपी अस्पताल में अमित शाह ने डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों से बहुत देर तक बात की है साथ ही अस्पताल में कोरोना से जुड़ी जो भी परेशानी हो रही है उसके बारे में बात कि और जो वीडियो वायरल हुआ था उसमें जो दिक्कत बताई जा रही थी उसके बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की साथ ही आपातकालीन वार्ड के बारे में पूरी जानकारी ली और सुविधाओं को लेकर खास दिशा-निर्देश दिए।
अमित शाह ने एलएनजेपी अस्पताल के दौरा करने के बाद दिल्ली के सभी मुख्य सचिवों को आदेश दिए कि दिल्ली के करोना अस्पताल के वार्ड में सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाए जिससे सभी व्यवस्थाओं पर निगरानी रखी जाए जिससे किसी भी मरीजों को परेशानी ना हो और डॉ अपना फ़र्ज़ अच्छे से निभाए।
अमित शाह ने अस्पताल वालों को मरीजों के लिए अच्छा खाना उपलब्ध कराने के लिए कैंटीन में अच्छे व्यवस्थाएं तैयार करने के दिशा निर्देश दिए साथ ही अगर एक कैंटीन संक्रमण हो जाए तो दूसरे कैंटीन से मरीजों को खाना लगातार उपलब्ध कराया जाने के निर्देश दिए।

0 Comments