जाने कौन से शहर में पेट्रोल और डीजल का कितना है दाम



 जैसा कि हम सभी जानते हैं कि अभी हर एक चीज में 2 से 4 रूपये की बढोत्तरी  हो  रहा हैं । ऐसे ही अब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में सोमवार को लगातार दूसरे दिन बढोत्तरी हो गई है । बताया जा रहा है कि  सोमवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 60 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हो गई है ।सरकारी स्वामित्व वाली तेल कंपनियों द्वारा तेल की कीमतों में बढ़ोतरी  किये जाने वाले प्रतिदिन के बदलाव को 83 दिन बाद रविवार से फिर से शुरू करने से कीमतों में यह इजाफा हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब बढ़त के साथ 72.46 रुपये प्रति लीटर पर आ गई है। वहीं, डीजल बढ़त के साथ 70.59 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।



सबसे बड़ी खबर तेल कंपनियों ने रविवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 60 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिया है। एक तेल कंपनी के अधिकारी ने बताया कि अब तेल की कीमतों में प्रतिदिन होने वाले बदलाव को फिर से शुरू कर दिया गया है। इससे अब देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उतार-चढ़ाव फिर से देखने को मिलेगा। 

सरकारी तेल कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय ऑयल मार्केट में भारी उथल-पुथल के चलते 16 मार्च से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों को स्थिर रखा हुआ था। हालांकि, कंपनियों द्वारा एटीएफ और एलपीजी की कीमतों में नियमित रूप से बदलाव किया जा रहा था।



हमारे पूरे देश में  पेट्रोल और डीजल का भाव जो है वह बढ़ गया है  बताया जा रहा है । मुंबई में सोमवार को पेट्रोल 79.49 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 69.37 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। उसके बाद  कोलकाता में सोमवार को पेट्रोल 74.46 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 66.71 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। चेन्नई की बात करें, तो यहां सोमवार को पेट्रोल 76.60 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 69.25 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। वहीं, राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार को पेट्रोल 79.10 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 71.54 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को पेट्रोल और डीजल का भाव बढ़ गया है बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में पेट्रोल 74.87 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 64.80 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।  नोएडा में सोमवार को पेट्रोल 74.97 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 64.89 मिल रहा है।



 उसके बाद बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को पेट्रोल 77.19 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 69.76 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। इससे लोगों ने बहुत ज्यादा परेशान हो गए हैं एक तो लॉक डाउनलोड जिससे उन्हें कोई आमदनी नहीं हुआ और दूसरी तरह हर एक समान में पैसे जो है । 2 दो 4 पर बढ़ रहे हैं अभी पेट्रोल और डीजल में भी बढ़ रहे हैं ऐसे में लोग क्या करें कुछ समझ में नहीं आ रहा है एक तरफ सरकार उनकी भलाई के बारे में सोच रहे हैं और एक तरफ उन्हें नुकसान ही हो रहा है।

Post a Comment

0 Comments