पिछले चौबीस घंटों में 9900 के पार मिले कोरोना संक्रमित

पूरे देश में कोरोना वायरस फैलता ही जा रहा है कंट्रोल करने के लिए सभी तरह की सेफ्टी अपनाई जा रही है फिर भी कोरोना मरीज का आंकड़ा देशभर में ढाई लाख को पार कर चुका है स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार सुबह जारी की गई सूचना के हिसाब से देश में मरीजों का आंकड़ा 256611 है जिसमें 7135 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है साथ ही देश में ठीक हुए मरीजों की संख्या 195000 है।

पूरे देश में कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक मामले आए हैं 9900 के  पार मामले सामने  आए हैं कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र है यहां पर मरीजों का आंकड़ा 89975 हो गया है जिसमें  3060 लोगों की मौत हो चुकी है ।

कोरोना वायरस से आज देश में अनलॉक वन के दूसरे फेस की शुरुआत हो रही है आज देश में धार्मिक स्थल रेस्टोरेंट और मॉल खोलने की इजाजत मिली है इस वजह से आज सभी खुल गए हैं और सब को हिदायत दी गई है कि वह कम से कम 6 फीट की दूरी रखें मास्क लगाएं सैनिटाइजर का प्रयोग करें और आरोग्य सेतु एप को भी डाउनलोड करें साबुन से हर जगह हाथ धोने का बराबर इंतजाम रखा गया अपने जूते चप्पल गाड़ी में उतारने को ही कहा गया है और घर से चटाई लाने का आदेश हुआ है मंदिर और मस्जिद में जाने वाले लोगों के लिए तथा मंदिर और मस्जिद में सामूहिक कार्यक्रम भजन , तकरीर का प्रोग्राम पर अभी भी मनाही है । सब आज शुरू होने के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि एक बार कोरोना वायरस की संख्या में और ज्यादा इजाफा होगा फिर उम्मीद है धीरे-धीरे उसके बाद कोरोना वायरस के मरीज कम होते जाएंगे और कोरोना वायरस पर नियंत्रण पा लिया जाएगा ।

Post a Comment

0 Comments