पत्र सूचना कार्यालय (पीआइबी) के प्रधान महानिदेशक केएस धतवालिया कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए



 भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है दिन प्रतिदिन बहुत ज्यादा बढ़ ही रहा है।
बताया जा रहा है कि  पत्र सूचना कार्यालय (पीआइबी) के प्रधान महानिदेशक केएस धतवालिया कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए जिसके कारण उन्हें एम्स में भर्ती करवा दिया गया है।

के एस धतवालिया ने अपने परिवार वालों को इस बात की जानकारी रविवार को दीया । परिवार वालों ने बताया कि जब उनको इस बात की जानकारी मिली तो वो धतवालिया को शाम सात बजे एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवा दिऐ।


बताया जा रहा है कि  धतवालिया के स्वास्थ्य को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। आधिकारिक लोगो ने कहा कि राष्ट्रीय मीडिया केंद्र (एनएमसी) को बंद कर दिया गया है, जहां धतवालिया का कार्यालय है। उसको भी सोमवार को  बंद कर दिया गया है। क्योंकि पूरी इमारत को संक्रमणमुक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंगलवार को भी एनएमसी बंद रहने की संभानवा है। 


लोगों के अनुसार सबसे पहले एनएमसी के पूरी तरह संक्रमणमुक्त करने  और उसके बाद दोबारा खुलने तक प्रेस कॉफ्रेंस समेत पीआईबी की सभी गतिविधियां शास्त्री भवन में आयोजित होंगी। धतवालिया ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रकाश जावड़ेकर के साथ मंच साझा किया था, जब उन्होंने मंत्रिमंडल के फैसलों के बारे में मीडिया को जानकारी दी थी।


बताया जा रहा है कि अब तक भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्‍या 2 लाख 46 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं, इस जानलेवा वायरस से मरनेवालों का आंकड़ा 7000 हजार के करीब पहुंच गया है। हमारे देश में कोरोना से सबसे ज्‍यादा प्रभावित राज्‍य महाराष्‍ट्र है। महाराष्ट्र में अब तक 82968 लोग कोरोना वायरस के शिकार हो चुके हैं।

Post a Comment

0 Comments