हमारे देश के मशहूर एक्ट्रेस में से एक नाम है करिश्मा कपूर। आज उनका 46वा जन्मदिन है इस मौके पर सभी ने उनको ढेर सारी बधाइयां दी साथ ही उनकी लंबी आयु की कामना भी की। करिश्मा कपूर के इस दिन को खास बनाने के लिए उनकी बहन करीना कपूर ने पुरानी यादों के पिटारा खोल दिया करीना कपूर ने करिश्मा कपूर को विश करते हुए एक वीडियो शेयर की जिसमें उन्होंने बचपन की यादें और पॉपुलर फिल्मों की झलक दिखाई है साथ ही बेबो और लॉलो के बीच भी खास बॉन्डिंग देखने को उस वीडियो में मिल रही है।
करीना कपूर के वीडियो शेयर करते हुए एक बहुत ही प्यारा सा संदेश लिखा, 'सबसे ज्यादा कीमती और शुद्ध प्यार। मेरी बहन, मेरी दूसरी मां और मेरी बेस्ट फ्रेंड। ये अल्टीमेट दीवा के लिए है। हैप्पी बर्थडे लोलो काश हमारी मॉर्निंग फोन चैट हमेशा चलती रहे।'
करीना के बाद गर्ल गैंग में शामिल मलाइका अरोड़ा ने भी करिश्मा कपूर को बर्थडे विश करते हुए एक बहुत ही अच्छी और सुंदर सी तस्वीर इंस्टा पर शेयर की साथ ही लिखा, 'हैप्पी बर्थडे डार्लिंग बोलो हम सब तुमसे बहुत प्यार करते हैं।'
ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा ने भी अपने इंस्टाग्राम से करिश्मा कपूर को विश करते हुए फोटो शेयर किया।फोटो मैं दोनों बहने बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं आप दोनों की बॉन्डिंग नजर आ रही है।

0 Comments