जैसा कि आप सभी जानते हैं बिहार के दरभंगा NSUI जिलाध्यक्ष त्रिभुवन कुमार काफी दिनों से सतीघाट मुख्य सड़क को बनवाने की मांग को पूरा करने के लिए प्रयत्न कर रहे हैं। उन्होंने पहले भी अपनी मांगों को पूरा करने के लिए प्रदर्शन किया था। आपको बता दें कि आज जिलाध्यक्ष त्रिभुवन कुमार के नेतृत्व में सतिघाट मुख्य सड़क को 8घंटे जाम कर प्रदर्शन किया गया है।
आपको बता दें कि उन्होंने पहले भी कहा था कि यह प्रदर्शन सिर्फ उनके लिए नहीं पूरे गांव के लिए है। और आज भी प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष त्रिभुवन कुमार ने कहा यह धरना प्रदर्शन कुशेश्वरस्थान का इज्जत प्रतिष्ठा मान सम्मान बचानें का प्रदर्शन है। उन्होंने कहा कि हम लोगों का जो मांग हैं, वह लोगों की भलाई के लिए है। इसीलिए हम उसे किसी भी हाल में पूरा करवा कर रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन सतीघाट से राजघाट समेला से लेरझाघाट जो मुख्य सड़क है,उस सड़क को हर हाल में बनाने के लिए किया गया है।
आपको बता दें कि इसी बीच वही छात्रनेता दिलखुश कुमार ने कहा स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी रत्नेश्वर कुमार आए,लेकिन हम लोगों का जो मांग है उस मांग में सहमति नहीं बनी और उसे खाली हाथ लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार दरभंगा NSUI और चिगड़ी सिमराहा पकाही झझरा वरना बड़गांव गोठानी और हरोली पंचायत के जनताओं का जो माँग है उस मांग को पूरा नहीं किया जाता है। त्रिभुवन कुमार ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक मुख्य सड़क पर भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
मुझे रिपोर्ट के अनुसार रौनक सिंह ने कहा कि यहां का स्थानीय विधायक शशिभूषण हजारी अनुकंपा का सांसद प्रिंस राज पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव का अहंकारी रुप से कुशेश्वसर स्थान का युवक संघर्ष करने को तैयार है। आपको बता दें कि आज के प्रदर्शन में लगभग 1000 से अधिक युवाओं ने भाग लिया है।
वही जिलाध्यक्ष त्रिभुवन कुमार प्रदर्शन को खत्म करते हुए मुख्य सड़क पर भूख हड़ताल करने का ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि मौके पर उपस्थित कन्हैया कुमार,रोनक कुमार, बृजेश कुमार,पंकज पासवान,ऋषभ कुमार, प्रिंस कुमार सिंह,निगम कुमार, अनिल कुमार,श्री रामा कृष्णा कुमार,मिथुन कुमार,रघुबीर कुमार,सचिन कुमार,लालू प्रसाद यादव,ब्रजेश कुमार, मनीष कुमार,पंकज राम, अनिल कुमार,घनश्याम कुमार,धीरज कुमार,परगट राय,सुमित कुमार,विकाश, श्री आशीष कुमार,राकेश कुमार,चदन कुमार,किशन कुमार,मुकेश कुमार,विवेक सहनी,कृष्ण कुमार,प्रभास कुमार,अनिल कुमार,रोहित कुमार सहित हजारों NSUI और पंचायत के जनताओं उपस्थित थे।

0 Comments