कोरोना वायरस का चुनावी असर कुछ हटके, इस बार अलग तरीके से जान पाएंगे कौन किस पार्टी का समर्थक

देश में कोरोना वायरस फैला हुआ है इधर बिहार में चुनाव नजदीक आ रहे हैं उसी को लेकर अब पार्टियां चुनाव की तैयारियों में लग चुकी है। बिहार में चुनाव लड़ने जा रही है सभी राजनीतिक पार्टियों ने कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए प्रचार के नये तरीके अपनाना शुरू कर दिए है। 

इस बार बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं को मास्क पहनना अनिवार्य होगा राज्य निर्वाचन आयोग ने इसके लिए निर्देश जारी कर दिए हैं अगर बिना मास्क पहने वोट देने जाएंगे तो आप को वोट देने नहीं दिया जाएगा। साथ ही सैनिटाइज की सुविधा दी वहां पर उपलब्ध रहेगी।


कोरोना वायरस की वजह से राज्य में चुनाव लड़ने वाली सभी राजनीतिक पार्टियों ने वायरस को ध्यान में रखते हुए अपने प्रचार प्रसार का अंदाज ही बदल दिया है और नए तरीके अपनाना शुरू कर दिया है अब पार्टियों में चुनाव चिन्ह वाले मास्क भी दिखना शुरू हो गए हैं। लोगों को मास्क पहना हुआ देख कर हम अंदाजा लगा पाएंगे कि कौन किस पार्टी का समर्थन कर रहा है।

साथ ही खबरों के हिसाब से राजनीतिक दल सैनिटाइजर और पीपीई कीट भी अपने चुनाव चिन्ह के साथ प्रिंट करवाकर देने की तैयारी में लगे हुए हैं। सियासी दलों के प्रचार के लिए तैयार हो रहे हैं मास्क के दाम उसके क्वालिटी और कलर के अनुसार है।

मास्क को लेकर फिजीशियन डाक्टर कहते हैं कि मानकों की अनदेखी कर बनाए मास्क से संक्रमण का खतरा बना रहेगा कोरोना के बचाव के लिए डबल लेयर वाले मास्क जरूरी है जिस का ऊपरी हिस्सा सख्त हो और अंदर की तरफ का हिस्सा मुलायम होना चाहिए कपड़े के मास्क फायदेमंद नहीं है मास्क के फ्रंट पर यदि कोई केमिकल युक्त रंगों की पेंटिंग की गई है तो वह हवा के साथ सीधे हमारे शरीर में पहुंचेगा जो कि नुकसानदायक होगा।

Post a Comment

0 Comments