फिल्म गुलाबो सिताबो अमेजॉन प्राइम पर हुई रिलीज दर्शकों की तरफ़ से उम्मीद से बेहतर रिस्पॉन्स मिला

पूरे देश में कोरोना वायरस चल रहा है इस वजह से लॉकडाउन के रहते सिनेमा घर बंद है और अब फिल्में सब ऑनलाइन रिलीज हो रही है इसी के साथ बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म गुलाबो सिताबो अमेजॉन प्राइम पर रिलीज हो गई है फिल्म बहुत ही अच्छी है और दर्शकों के द्वारा बहुत ही अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही है फिल्म देख रहे सभी लोग काफी तारीफ कर रहे हैं साथ ही इसमें बहुत अच्छे और मजेदार  किरदार भी है जो सभी को बहुत ही अपनी और आकर्षित कर रहे है।

फिल्म में अमिताभ बच्चन  है उन्होंने यह फिल्म अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर घर पर ही काफी समय के बाद देखी है और वह काफी खुश भी है इसी बात को लेकर अमिताभ बच्चन ने एक ब्लॉक में लिखा, 'कितना अच्छा अनुभव है, अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर फिल्म देखना। मेरे साथ तो पहली बार ऐसा हो रहा है। एक फिल्म का घर में ही रिलीज होना वो भी परिवार के बीच, अद्भुत है ये फीलिंग।

अमिताभ बच्चन ने अपने सभी फैन्स का शुक्रिया अदा करते हुए गुलाबो सिताबो को मिल रहे प्यार के बारे में बताया ऐक्टर की मानें तो गुलाबो सिताबो की वजह से दूसरे फिल्म को अब ओटीटी पर फिल्म रिलीज करना बहुत ही आसान हो जाएगा। गुलाबो सिताबो के सभी एक्टर ने अच्छा रिस्पॉन्स मिलने पर अपनी-अपनी खुशी जाहिर की है साथ ही उन्होंने कहा कि काफी अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं जिससे सभी को संतुष्टि हो रही है।

Post a Comment

0 Comments