कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद अस्पताल से घर लौट आईं मोहना कुमारी

देश के मशहूर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है कि ऐक्ट्रेस मोहना कुमारी अस्पताल से घर आ चुकी है पर अभी तक उनका कोरोना वायरस का टेस्ट नेगेटिव नहीं आया है फिर भी वह घर पहुंच चुकी है यह बात खुद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने फैंस को बताए उन्होंने बताया कि वह 10 दिन से अस्पताल में है लेकिन अभी भी उनका कोरोना वायरस टेस्ट नेगेटिव नहीं हुआ है और उनकी कोरोना के लिए जंग अभी भी जारी है और अब वह घर आ गई है इन्हीं सब को देखते हुए जनता और दर्शकों के बीच में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कोरोना वायरस पॉजिटिव होने के बाद भी अस्पताल वालों ने उनको घर कैसे भेज दिया कि हां सब चिंता सताए जा रही है।

मोहना कुमारी को 10 जून को ही अपने परिवार के 5 सदस्य के साथ ऋषिकेश के एम्स अस्पताल से छुट्टी लेकर घर पर ही होम क्वारंटाइन के लिए भेज दिया गया है।

मोहना कुमारी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा,  "मैं घर वापस आ गई हूं। लेकिन हम अभी भी कोविड-19 पॉजिटिव हैं। हम पूरी तरह आइसोलेशन में हैं। हमें नहीं पता कि टेस्ट नेगेटिव आने में और कितना वक्त लगेगा। हम 10 दिन तक हॉस्पिटल में रहे और संभवतः इससे पांच दिन पहले वायरस मेरी बॉडी में आया था। "उम्मीद है कि हमें वायरस को हराने कुछ दिन का वक्त और लगेगा। लेकिन तब तक हमें सख्त नियमों का पालन करना होगा। बहरहाल, हम सभी हेल्थ के लिहाज से अच्छा महसूस कर रहे हैं। सभी के सपोर्ट के लिए एक बार फिर दिल से धन्यवाद।"

Post a Comment

0 Comments