देश में बढ़ते हुए कोरोना वायरस को लेकर नरेंद्र मोदी ने अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ की बैठक

देश में लगातार कोरोना वायरस बढ़ता ही जा रहा है कोरोना वायरस पीड़ितो की संख्या 308000 के पार हो चुकी है इसी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अन्य मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कि ये बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हुई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले दो महीने है की तैयारी के बारे में समीक्षा की साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों को राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के परामर्श से इमरजेंसी प्लान बनाने का भी निर्देश दिया है पीएम मोदी ने मानसून की शुरूआत के मद्देनजर स्वास्थ्य मंत्रालय को तैयारी को अच्छे से करने के लिए सुनिश्चित किया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय का कहना है कि इस बैठक में दिल्ली सहित विभिन्न राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की स्थिति का जायजा लिया गया है साथ ही गृह मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री,  प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव,  कैबिनेट सचिव, आईसीएमआर महानिदेशक और अन्य संबंधित लोग शामिल थे।

इस बैठक में बताया गया कि दो-तिहाई मामले पांच राज्यों में है जहां बड़े शहरों में कोरोना का ज्यादा संक्रमण फैला हुआ है वहीं बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की वर्तमान स्थिति को लेकर भी चिंता की और सभी से बात की बैठक में गृहमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को दिल्ली सरकार,  दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों और उप राज्यपाल के साथ बैठक बुलाने को कहा साथ ही पीएम मोदी ने सभी  को अलर्ट रहने के निर्देश दिए है।

Post a Comment

0 Comments