सबसे सबसे बड़ी खबर जिन लोगों ने अभी तक अपना पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया है,वह जल्द ही पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करा लें ताकि उनका पेनकार्ड निरस्त होने से बच जाऐ।
बताया जा रहा है कि वित्त मंत्रालय ने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवाने की समय सीमा कोरोनावायरस के कारण फिर से दसवीं बार बढ़ा दिया है। अब पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवाने की अंतिम तारीख 30 जून तक बढ़ाकर कर दिया गया है।
कोई व्यक्ति अगर नया पैन कार्ड लेना चाहता है, तो उसके पास भी आधार कार्ड होना आवश्यक है। यही नहीं, आटीआर भरते समय भी आधार कार्ड बेहद जरूरी है। इसलिए अगर आपने अभी तक अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया है, तो 30 जून से पहले जरूर करवा लें।
1. आयकर विभाग द्वारा जारी पैन नंबर को ई-फाइलिंग पोर्टल के जरिए आसानी से 12 अंकों वाले आधार कार्ड नंबर से लिंक कराया जा सकता है। इसके अलावा एसएमएस के जरिए भी पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराया जा सकता है। इसके लिए आपको UIDPAN<12digit
Aadhaar><10digitPAN>फॉर्मेट में मैसेज लिखकर 567678 या 56161 नंबर पर एसएमएस करना होगा।
2. जो लोग पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराने के ऑनलाइन तरीके से नहीं करवा सकते हैं, तो वो ऑफलाइन तरीके से भी आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करवा सकते हैं।
3. केंद्र सरकार ने मनी लॉन्ड्रिंग (PMLA) कानून के तहत पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवाना जरूरी कर दिया है। अगर कोई व्यक्ति अंतिम तारीख अर्थात 30 जून तक पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराता है, तो उसके पैन कार्ड को आयकर विभाग द्वारा निष्क्रिय घोषित कर दिया जाएगा। इसका मतलब है कि फिर उस पैन कार्ड से आईटीआर फाइल करने, बैंक अकाउंट खोलने और पेमेंट करने जैसे काम नहीं पो पाएंगे।
4. अगर कोई व्यक्ति निष्क्रिय हुए पैन कार्ड का उपयोग करता है, तो उस पर 10,000 रुपये का जुर्माना लग सकता है।
5. एनआरआई लोगों के लिए पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवाने की जरूरत नहीं है।

0 Comments