वाहन चालकों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी मंत्री नितिन गडकरी ने वाहन चालकों को बड़ी राहत दीया है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हमारे पूरे देश भर में कोरोना महामारी और लॉकडाउन 5 के बीच केंद्रीय केंद्रीय मंत्री ने आज वाहन दस्तावेजों की वैधता तिथि को बढ़ाकर 30 सितंबर तक कर दिया है, जिससे कि वाहन चालकों को कोई परेशानी ना हो सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इससे संबंधित एडवाइजरी जारी कीया है।
बताया जा रहा है कि जिन वाहन चालकों की दस्तावेजों की सीमा कोरोना महामारी के बीच खत्म होने वाली है या खत्म हो रही है। उसे खत्म नहीं माना जाएगा, पुराना दस्तावेज ही 30 सितंबर तक मान्य होगा। इन दस्तावेजों में फिटनेस, परमिट (सभी प्रकार के), ड्राइविंग लाइसेंस, पंजीकरण या मोटर वाहन नियम के तहत कई अन्य दस्तावेज शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि केंद्रीय सडक परिवहन मंत्रालय ने इस संबंध में सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को भेजे गए एक परामर्श पत्र में कहा है कि ऐसे दस्तावेजों को 30 सितंबर तक वैध माना जाए। देशभर में लागू लॉकडाउन और तमाम दफ्तरों के बंद होने के चलते केंद्र सरकार ने वाहनों से संबंधित ऐसे दस्तावेजों की वैधता अवधि को बढ़ाने का फैसला किया है।
क्योंकि ना तो कोई दस्तावेज बनाने के लिए लॉकडाउन में कोई भी दफ्तर खुला था, जिससे कि लोग वहां जाकर अपना दस्तावेज बनवा सकते थे। इन सब चीजों को देखते हुए परिवहन मंत्रालय ने निर्णय लिया है कि पुराने दस्तावेज को ही 30 सितंबर तक वैध माना जाएगा।

0 Comments