कोरोना महामारी दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है,जाने क्या है विश्व में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या


 जैसा कि हम सभी जानते हैं अभी फिलहाल में कोरोना के मामले दिनों दिन घटने की बजाय, अब बढ़ते जा रहे हैं। भारत में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2,67614 है, जबकि 7,481 लोगों की मौत हो चुकी है। दुनियाभर के देशों के आंकड़े दिल को दहलाने वाले हैं। अमेरिका, ब्राजील और रूस में कोरोना की गंभीर स्थिति है। जैसा की हमने आपको पहले भी बताया था कि भारत कोरोना संक्रमण के मामले में छटा देश बन गया है, जहां कोविड-19 की गंभीर स्थिति बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख ने कहा है कि कोविड-19 महामारी की स्थिति वैश्विक रूप से गंभीर हो रही है। हालांकि संगठन के महानिदेशक ट्रेडोस एडहानम गेब्रेयेसेस ने सोमवार को एक प्रेस ब्रीफिंग में उल्लेख किया कि संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी को रविवार को कोरोना वायरस के जिन मामलों की सूचना मिली, उनमें से लगभग 75 प्रतिशत अमेरिका एवं दक्षिण एशिया के 10 देशों से हैं। उन्होंने कहा कि रविवार को 1,36,000 मामलों की जानकारी मिली, जो अब तक की सबसे बड़ी संख्या है।
आपको बता दें कि डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा कि नए भौगोलिक क्षेत्रों सहित अफ्रीका के अधिकतर देशों में कोरोना वायरस के मामलों में अब भी बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि, महाद्वीप के ज्यादातर देशों में एक हजार से कम मामले हैं। 

विश्व में कोरोना वायरस की महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या 71.19 लाख से अधिक हो गई है, जबकि इसके संक्रमण से अब तक वैश्विक स्तर पर करीब 4.06 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान और  इंजीनियरिंग केन्द्र  के ताजा आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस से दुनिया भर में अब तक 7119454 लोग संक्रमित हुए हैं और 406540 लोगों कोरोनावायरस के कारण की  मर  चुके है।

Post a Comment

0 Comments