विराट कोहली की कप्तानी को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर और सांसद गौतम गंभीर ने टिप्पणी की है. पूर्व ओपनर गौतम गंभीर का कहना है कि अभी तक विराट कोहली ने अभी कप्तान के रूप में कुछ नहीं जीता है. गौतम गंभीर आगे कहते है कि विराट कोहली कप्तान के रूप में बहुत कुछ साबित करना है. जब तक आप एक टीम के साथ ट्रॉफी नहीं जीतते है, तब तक कोई भी आपको गंभीरता से लिया जाएगा.
गौतम गंभीर विराट कोहली की कप्तानी को लेकर कहते है कि विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में बेहतरीन बल्लेबाज है, लेकिन भारत के कप्तान के तौर पर अभी तक विराट ने एक भी आईसीसी यानी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल का टूर्नामेंट नहीं जीता है. और साथ में विराट कोहली ने कप्तान के तौर पर आईपीएल में भी कुछ नहीं जीता है.
आपको बता दें कि भारत विराट कोहली की कप्तानी में 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल तक पहुंची थी, जहां भारत को पाकिस्तान के हाथो हार झेलनी पड़ी थी. और अगर 2019 के वर्ल्ड कप की बात करें तो उस वर्ल्ड कप में भारत सेमीफाइनल में ही वर्ल्ड कप से बाहर हो गई थी. भारत को न्यूजीलैंड के हाथों से हार का सामना करना पड़ा था.
गौतम गंभीर कहते है की अभी तक कोहली ने कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं जीता है और जब तक विराट कोहली कोई बड़े टूर्नामेंट्स नहीं जीतते है तब तक विराट कोहली सफल कप्तान नहीं कहलाए जाएंगे.
गौतम गंभीर ने एक स्पोर्ट्स चैनल को इंटरव्यू देते हुए कहा है कि क्रिकेट एक टीम स्पोर्ट्स है. यहां आप रन बना सकते है. ब्रायन लारा ने अपने कैरियर में ढेरों रन बनाए है. जैक कैलिस ने भी बहुत कुछ नहीं जीता. अगर मैं ईमानदारी से कहूं तो विराट कोहली ने कप्तान के रूप में कुछ भी नहीं जीता है.

0 Comments