भारत और चीन के बीच पिछले कई वक्त से चले आ रहे लद्दाख में जारी विवाद अब और बड़ा हो गया है. सूत्रों के अनुसार कल यानी सोमवार रात को भारत और चीन की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प हुई है. दुर्भाग्य से इस झड़प में भारतीय सेना के एक अफसर और दो जवान शहीद हो गए है. ये घटना सोमवार रात को गलवान घाटी के पास हुई है जब भारत और चीन के बीच बातचीत के बाद सबकुछ सामान्य होने की स्थिति आगे बढ़ रही थी.
ये सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि ना सिर्फ भारत के बल्कि चीन के भी सैनिकों को भी चोट पहुंची है. इस झड़प के दौरान किसी तरह की कोई गोली नहीं चली है, यानी हाथापाई ही हुई थी.
इस झड़प में भारत की सेना के अलावा चीन की सेना को भी नुक़सान पहुंचा है. चीन की तरफ से पांच सैनिकों की मौत हुई है. लेकिन चीनी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने इसकी पुष्टि करने से इनकार कर दिया है.
इस घटना को लेकर हमारे सेना की तरफ से एक आधिकारिक बयान किया गया है, इस बयान में कहा गया है कि गलवान घाटी में सोमवार की रात को डी एस्केलेशन की प्रक्रिया के दौरान भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई है. इस दौरान भारतीय सेना के एक अफसर और दो जवान शहीद हो गए है. दोनो देशों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी इस वक़्त इस मामले को शांत करने के लिए बड़ी बैठक कर रहे है.

0 Comments