जैसा कि हम सभी जानते हैं हमारे पूरे भारत देश में कंकण सूर्यग्रहण 21 जून 2020 को आषाढ़ मास की अमावस्या तिथि को पूरे भारत में खण्डग्रास के रूप में दिखाई देगा। बताया जा रहा है कि ये सूर्यग्रहण सुबह 09:15 से शुरू होगा और दोपहर 03:04 बजे खत्म होगा।
आपको बता दें कि भारत की राजधानी दिल्ली मे ग्रहण का प्रभाव सुबह 10:20 से दोपहर 01:48 बजे तक रहेगा साथ ही हिमाचल की राजधानी शिमला में ग्रहण का प्रभाव सुबह 10:23 से दोपहर 01:48 बजे तक रहेगा। भारत के अतिरिक्त यह ग्रहण दक्षिणी-पूर्वी यूरोप, अॉस्ट्रेलिया, अफ्रीका, प्रशान्त व हिन्द महासागर, मध्य पूर्वी एशिया जैसे अफ़गानीस्तान, पाकिस्तान मध्य दक्षिणी चीन, बर्मा आदि देशों में दिखाई देगा।
भारत के प्रत्येक शहर / में इस ग्रहण को अलग-अलग समय पर खण्डग्रास के रूप में देखा जा सकेगा। यह कंकण सूर्यग्रहण रविवार के दिन घटित हो रहा है अतः इसे चूड़ामणि सूर्यग्रहण भी कहा जाता है। बताया जा रहा है की शास्त्रानुसार इस ग्रहण में पवित्र तीर्थस्थलों गंगा, हरिद्वार, प्रयागराज में स्नाना करने का विशेष पुण्य प्राप्त होता है।
अगर कोई मनुष्य ग्रहण काल में पूजा, पाठ, दान करता है, तो इस दान पुण्य का बहुत महात्म्य माना गया है।
इस सूर्यग्रहण की समय सीमा 05 घंटे 48 मिनट तक रहेगी
ग्रहण शुरू होने का समय : 09:15
कंकण प्रारंभ : 10:17
परमग्रास ( मध्य ) 12:10
कंकण समाप्त : 14:02
ग्रहण समाप्त : 15:04
उसके बाद सन्यासी, साधु-संतो के लिए ग्रहण का सूतक समय 20 जुन 2020 की रात में लगभग 09:16 बजे से शुरू होगा।
इस ग्रहण का राशिफल : मेष, सिंह और मीन राशि के जातकों के लिए यह सूर्यग्रहण शुभ फलदायी तथा और राशि के लोगो के लिए कष्टदायक रहगा। यह ग्रहण मृगशिर तथा आर्द्रा नक्षत्र एवं मिथुन राशि में घटित होगा। अतएव इस राशि/नक्षत्र के जातकों को ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः इस मन्त्र का जप तथा आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ विशेष रूप से करना चाहिए। रोग शांति के लिए ग्रहण काल में महामृत्युञ्जय मन्त्र का जप करना शुभ होता है।
विशेष प्रयोग : कांसे की कटोरी में घी भरकर उसमें चांदी का सिक्का डालकर अपना मुख देखें और ग्रहण समाप्ति पर वस्त्र फल दक्षिणा सहित ब्राह्मण को दान करने से क्लिष्ट रोगों की निवृत्ति होती है।
ग्रहण शुरू होने से पहले ही स्नानादि करके ग्रहणकाल में जप, पाठ, होम आदि करें तथा ग्रहण मोक्ष काल समीप होने पर दान तथा पूर्ण मोक्ष हो जाने पर पुनःस्नान करना चाहिए । ग्रहण काल में विशेष रूप से सूर्य उपासना करना विशेष फलदायक है।
सूतक और ग्रहण काल में मूर्ति स्पर्ष बिल्कुल ही नहीं करना चाहिए। अनावश्यक खाना-पीना , निद्रा , नाखुन काटना, तैलमर्दन, झूट-कपट इन सभी चीजों से दूर रहना चाहिऐ।
बताया जा रहा है कि ग्रहण काल में वृद्ध, रोगी, बालक और गर्भवती स्त्रियों को भोजन और दवाई आदि लेने में कोई दोष नहीं है। गर्भवती स्त्रियों को शयन करने, सब्ज़ी काटने आदि उत्तेजक कार्यों से परहेज करना चाहिए और धार्मिक ग्रन्थ का पाठ करना चाहिए। इससे सन्तान स्वस्थ एवं सद्गुणी होती है।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें-
आचार्य सुशील भारद्वाज
गांव व पत्रालय कालिन्द तहसिल ठियोग जिला शिमला हि. प्र.
संपर्क सूत्र : 8750765007
9418037877


0 Comments