बिहार: दरभंगा में एनएसयूआई ने मनोरीपुर चौक पर फूल बाबू साफी के उपस्थिति में लोगों ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला जालया गया उसके बाद वहां उपस्थित जिलाध्यक्ष त्रिभुवन कुमार ने कहा जिस तरह चीन नापाक हरकत किया है जिससे हमारे हिंदुस्तान कितने जवान शहीद हो गए हैं।
जिला अध्यक्ष त्रिभुवन कुमार ने कहा कि देश के युवाओं के दिल में इतना ज्यादा आक्रोश है प्रधानमंत्री जी बोले एक के बदले 10 लायेंगे नही ला सकें अगर हम युवाओं को आदेश देते तो चीन पर भी हिंदुस्तान का झंडा गार देंते।
उसके बाद राहुल सिंह ने कहा हम अपने सेना के साथ हैं हमें अपने सेना पर गर्व है कि वो इस परिस्थिति में भी चाइना को मुंहतोड़ जवाब देंगे और हमारी सुरक्षा के लिए वह दिन रात खड़े हैं।
राहुल सिंह ने कहा चाइना से हमें अपने सारे व्यापारिक रिश्ते को तोड़ देना चाहिए। क्योंकि इस संकट के काल में हम आज भी हम उसके प्रोडक्ट खरीद के उसकी अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं। अगर हम लोग उसका प्रोडक्ट नहीं खरीदते हैं तो उसकी आर्थिक स्थिति जो है वह कमजोर हो जाएगी।
चाइना द्वारा अपनाए जा रहे हैं दोगली रवैया वही बॉर्डर पर खूनी रंजिश जो खेल रही है उसके बदले उसे महंगा पड़ेगा एक तरफ उसके द्वारा फैलाई गई वैश्विक महामारी करोना से जनता गुस्से में है।और वहीं मीडिया प्रभारी ने कहा कुशेश्वर स्थान का युवाओं का मांग है कि केंद्र को इस पर कड़ा रवैया अपनाना चाहिए और चाइना को करारा जवाब हमें देना चाहिए।
अगर चाइना को जवाब नहीं मिलता है तो और कितने भारत के वीर सपूतों को अपने प्राणों का बली देना पड़ेगा। और कितने मां को अपना बेटा खोना पड़ेगा,कितनी बीवियों को अपना पती खोना पङेगा। कितने बहनों को अपना भाई खोना पड़ेगा।
इसका मुद्दे पर भारत को ईट का जवाब पत्थर से देना चाइए। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मुख्य कार्यकर्ता के रूप ऋषिकेश सिंह, राहुल सिंह, राजू सिंह, नीतीश कुमार राम, सोनू सिंह, मुकुंद कुमार, प्रिंस, प्रेम, गौतम सभी लोगों ने इसमें भाग लिया था।

0 Comments