बिहार: जैसा कि हम सभी जानते हैं हमारे पूरे देश में कोरोना वायरस तबाही मचा रखा है कोरोना वायरस के कारण सभी लोग इतना ज्यादा परेशान है कि वह अपने घर से बाहर सही ढंग से निकल भी नहीं पा रहे हैं। ऐसे में सरकार ने पूरे देश में लॉकडाउन लगा रखा है। जिससे कि लोग घर से बाहर ना निकले और एक दूसरे के संपर्क में ना पड़े जिससे कि कोरोनावायरस से उनको बचाव हो सके।
कोरोनावायरस से सुरक्षित रखने के लिए समस्तीपुर के मोरवा विधानसभा अंतर्गत फतेहपुर पंचायत के सभी वार्डों में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान के तहत लोगों के बीच अभय सिंह ने मास्क साबुन सभी लोगों को दिया।
उसके बाद अभय सिंह ने लोगों से कहां की जब भी वो घर से बाहर निकले मास्क लगाकर निकले और वापस लौटने पर साबुन से हाथ साफ करें।
अभय सिंह ने जनता से ये भी आग्रह किया और बताया कि अब कोरोना से खतरा और बढ़ गया है क्योंकि जो प्रवासी लोग थे वो अब गांव लौट रहे हैं जिससे कि कोरोना का संक्रमण और ज्यादा बढ़ जाएगा, इसलिए अब हमलोगो और भी सतर्क और सुरक्षित रहने की आवश्कता है। जितना हो सके हमें एक दूसरे से सोशल डिस्टेंसिंग भी बना कर रखना चाहिए।
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले सड़क दुर्घटना में राजकमल घायल हो गए थे उनसे अभय सिंह मुलाकात करने के लिए गए और ऋतुराज कुशवाहा के परिवार वालों से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया।

0 Comments