पूरे देश में कोरोना महामारी चल रही है जिसकी वजह से लॉकडाउन लगाया गया था और मजदूर अपने गांव की तरफ रुख करने लगे थे अब वह गांव पहुंच चुके हैं और सबसे बड़ा संकट यह है कि अब गांवों में रोजगार नहीं है और मजदूरों के पास खाने को कुछ नहीं है इसी हालात को देखते हुए केंद्र सरकार ने एक बहुत बड़ा फैसला लिया है और उन्होंने एक अभियान शुरू करने की बात कही है इस योजना का नाम गरीब कल्याण योजना रखा गया है।
इस योजना की लॉन्चिंग 20 जून को पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे। यह जानकारी हमारी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सभी को दी इस योजना के तहत विभिन्न भागों से पलायन कर अपने-अपने गांवों में पहुंचे प्रवासी मजदूरों को रोजगार दिया जाएगा और साथ ही साथ अभियान को देश के 6 राज्यों के 116 जिले में शुरू किया जाएगा 20 जून को अभियान शुरू करने के मौके पर इन राज्यों के मुख्यमंत्री और संबद्ध मंत्रालय के मंत्री भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे।
वित्त मंत्री सीतारमण ने बताया कि 50000 करोड़ रुपए की लागत से शुरू की जा रही है योजना सभी के लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाली है और प्रवासी मज़दूरों को 25 तरह का काम इस योजना के तहत मुहैया कराया जाएगा इस योजना का फायदा उत्तरप्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड और उड़ीसा वाले प्रवासी मजदूरों को मिलने वाला है। साथ ही सरकार ने दावा किया है कि यह योजना का फायदा 25000 प्रवासियों को मिलेगा सरकार का यह दावा है कि मजदूरों की स्किल मैपिंग की गई है।

0 Comments