आमिर खान के स्टाफ तक पहुंचा कोरोना वायरस

पूरे देश में कोरोना वायरस फैलता ही जा रहा है हर जगह कोरोना वायरस को काबू में लाने के लिए नए-नए प्रयास किए जा रहे हैं पर अभी तक कोई भी नियंत्रण नहीं पाया गया है. अब खबर आ रही है कि बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के स्टाफ मेंबर की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है यह जानकारी खुद आमिर खान ने ट्विटर पर शेयर कि आमिर ने साथ में यह भी बताया कि उनके घर के और लोगों की भी करोना टेस्ट हुआ पर बाक़ी सभी का कोरोना वायरस टेस्ट नेगेटिव आया है.

आमिर ख़ान ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए लेटर में लिखा, 'मैं सभी को ये बताना चाहता हूं कि मेरे स्टाफ के कुछ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्हें तुरंत क्वारनटीन कर दिया गया है. बीएमसी के अधिकारियों ने तेजी दिखाते हुए उन्हें मेडिकल सुविधाए उपलब्ध कराईं. मैं बीएमसी का धन्यवाद करना चाहता हूं. वे मेरे स्टाफ की अच्छी देखभाल कर कर रहे हैं. साथ ही पूरी सोसायटी को सैनिटाइज और डिसइंफेक्ट कर रहे हैं. हम सभी का भी कोरोना टेस्ट हुआ और हम लोग नेगेटिव पाए गए हैं. अभी मैं अपनी मां का कोरोना टेस्ट करवाऊंगा. वे आखिरी शख्स हैं जिनका कोरोना टेस्ट होना बाकी है. प्लीज प्रार्थना कीजिए कि मेरी मां का कोरोना टेस्ट नेगेटिव निकले. जिस प्रोफेशनलिज्म के साथ बीएमसी ने हमारी मदद और केयर की है, उसके लिए मैं एक बार फिर से उनका धन्यवाद करना चाहता हूं.'

Post a Comment

0 Comments