भारत और चीन के बीच चल रहे तनाव की चपेट में हुवै कंपनी भी आ सकती हैं पूरे भारत में 5G सेवाओं का हुवै एक बहुत ही अहम दावेदार भी है. भारत में 5G की नीलामी अभी 1 साल के लिए रोकी गई है पिछले साल हुवै को 5G ट्रायल में भाग लेने की अनुमति भी दे दी गई थी.
अमेरिका दुनिया भर के देशों पर दबाव डाल रहा है कि हुवै को बाहर रखा जाए अमेरिका में हुवै के उत्पादों पर मई 2021 तक के लिए रोक लगा दी है.
सूचना के अनुसार मोदी सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों की बैठक में 5G पर चर्चा हुई है जिसमें गृहमंत्री अमित शाह, कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और विदेश मंत्री एस जयशंकर शामिल हुए. बैठक में किस बात पर ज्यादा चर्चा हुई है और बैठक का क्या नतीजा निकला है अभी तक इस बारे में खुलकर कोई बात सामने नहीं आई है पर भारत में हुवै का विरोध हो रहा है क्योंकि इसके संस्थापक के पीएलए से रिश्ते बताएं जाते हैं भारत और चीन के तनाव के बाद हुवै के लिए रास्ता और मुश्किल हो गया है भारत में सुरक्षा कारणों से हुवै को लेकर चिंता जताई गई है.
साथ ही गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करके लोगों से अपील की है कि वह पीएम मोदी के संबोधन को सुनें पीएम मोदी का यह संबोधन ऐसे समय में हो रहा है जब लद्दाख की गालवान घाटी में 15 जून को 20 भारतीय जवानों को शहीद होने के बाद भारत और चीन के बीच तनाव चरम सीमा पर है और साथ ही कोविड-19 के चलते रोज मामलों में बढ़ोतरी हो रही है इसी बीच अनलॉक 2 भी शुरू होने वाला है.

0 Comments