भारत में टिक टोक बैन होने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं वीडियो और तस्वीर

भारत सरकार द्वारा टिक टोक के साथ 59 मोबाइल ऐप पर बैन लगा दिया गया है इन एप्लीकेशन के बैन के बाद बहुत तरह की वीडियोस वायरल हो रही है सोशल मीडिया पर सभी लोग बैनड को लेकर अपनी नाराजगी जता रहे हैं तो कोई अपनी खुशी जता रहे हैं।


न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक एप्पल के ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर से टिक टॉक ऐप को हटा दिया गया है। टिक टॉक इंडिया के सीईओ निखिल गांधी ने बताया कि हम भारतीय कानून के तहत डाटा प्राइवेसी और सुरक्षा के सभी नियमों का पालन कर रहे हैं हमने चीन समेत किसी भी विदेशी सरकार के साथ भारतीय उद्योग की जानकारी शेयर नहीं की है अगर भविष्य में भी उनसे अनुरोध किया जाता है तो हम ऐसा नहीं करेंगे हम यूजर की प्राइवेसी की अहमियत समझते हैं।

आज के टाइम में टिक टोक का यूज सभी बॉलीवुड स्टार, टीवी स्टार और आम जनता कर रही है  यूजर्स ने बंद किए जाने को लेकर बहुत ज्यादा मजाक उड़ाया और मिम्स बनाए जा रहे हैं बहुत सारे फिल्म के क्लिप का भी यूज किया जा रहा है।

59 ऐप जो बैन की गई है वो अभी भी सभी यूजर्स यूज कर रहे हैं और सभी फीचर्स काम कर रहे हैं क्योंकि अभी तक इन ऐप को ब्लॉक नहीं किया गया है अभी तक सरकार यह बात साफ नहीं की है कि ऐप को हमेशा के लिए बंद कर दिया गया है या नहीं अभी ऐप्स  आस्थाई तौर पर ही बंद हुई है इस फैसले को वापस भी लिया जा सकता है कब लिया जाएगा अभी तक इसके बारे में सरकार ने कुछ साफ नहीं किया है।


Post a Comment

0 Comments