बिहार : दरभंगा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है । जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि दरभंगा एनएसयूआई सती घाट से समैला राजघाट झझरा लेङझाघाट सड़क बहुत दिनों से खराब है।
लोगों ने सरकार से सङक ठीक कराने के लिए बहुत कोशिश किया । लेकिन अभी तक सरकार के तरफ से उस सड़क पर कोई कार्य शुरू नहीं हुआ। आपको बता दें कि यहां के लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।सिर्फ सड़क ही नहीं बल्कि लोगों को हॉस्पिटल,कॉलेज इत्यादि ना होने से भी कई दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि इस विषय पर सरकार के द्वारा कार्रवाई न किए जाने के कारण लोगों ने संग्राम करने की ठान लीया है।आपको बता दें कि आज दरभंगा एनएसयूआई जिलाध्यक्ष त्रिभुवन कुमार कुशेश्वरस्थान विधानसभा के विभिन्न गांव सहित नारायणपुर में सड़क के मुद्दे पर युवाओं के बीच जाकर युवा जागरूकता अभियान चला रहे हैं।
जिला अध्यक्ष त्रिभुवन कुमार ने कहा है कि हम इस सड़क को ठीक करवाने के लिए हम सब मिलकर प्रयत्न करेंगे। वह गांव-गांव घूमकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं । ताकि इस अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोग उनका सहयोग करें। और वह इस अभियान के द्वारा अपने मांगों को पूरा कर सके ।
जिलाध्यक्ष त्रिभुवन कुमार ने कहा सरकार और स्थानीय विधायक सांसद के साथ आर/पार की लडाई लड़ेंगे सड़क, डिग्री कॉलेज को लेकर क्योंकि कुशेश्वर स्थान सामंतवाद अहंकारी के दलदल में फंसे हुए हैं।
कुशेश्वर स्थान के छात्र छात्राओं युवाओं दुकानदारों और जनताओ का एक ही नारा कुशेश्वर स्थान में "सड़क हॉस्पिटल, कॉलेज नही तो वोट नही" स्थानीय सुमित कुमार सिंह ने कहा कुशेश्वर स्थान का लगभग सभी युवाओं मिलकर सड़क बनाने के लिए कमर कस लिए है । त्रिभुवन कुमार युवाओं को जिस तरह सच्चाई बताते जा रहे हैं।
सही मायने में ऐसा नेतृत्व की जरूरत है। जानकारी मिली है कि इस अभियान को शुरू करने के दौरान संतोष कुमार, विक्की कुमार, रितेश कुमार, श्याम कुमार , सुमित कुमार, अनिकेत कुमार, दिलखुश कुमार सहित युवक उपस्थित थे। लोगों में अपनी मांगों को पूरा करने का उत्साह है। बड़े विश्वास के साथ वो लोग कह रहे हैं कि वह अपनी मांगों को सरकार से जरूर पूरा कराएंगे।
x


0 Comments