बिहार के मुजफ्फरपुर सदर हॉस्पिटल मे कोरोना संक्रमित प्रसूता को लेबर पेन शुरू हो गया था,और उस प्रसूता को रूम में इंट्री नहीं मिली। बताया जा रहा है कि महिला को कोविड केयर सेंटर आने की जानकारी मिलने के बाद उसे इलाज करने के बजाय कर्मी भाग निकले। एंबुलेंस में वह कराहती रही, लेकिन देखने वाला कोई नहीं। अस्पताल प्रबंधक भी परेशान आखिर किस तरह से मैनेज किया जाए। हर कोई खूद को बचने की कोशिश में लगा रहा , लेकिन उस महीला को किसी ने नही देखा।
बताया जा रहा है कि इस घटना की सूचना जिला कंट्रोल रूम प्रभारी डॉ.सीके दास और सिविल सर्जन डॉ.एसपी सिंह तक पहुंची। वे सख्त हुए। उसके बाद महिला चिकित्सक और कर्मी को बुलाया गया। पीपीई किट और अन्य सुरक्षा उपायों के साथ प्रसूता की जांच कीया गया। इसमें पता चला कि उसे अभी प्रसव की पीड़ा नहीं थी। दवा देकर उसे दोबारा कोविड केयर सेंटर भेजा गया।
सिविल सर्जन ने कहा मरीज के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए
इस बात पर सिविल सर्जन ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। बताया कि कोविड केयर सेंटर के मरीज के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। सदर अस्पताल में अब नई व्यवस्था की गई है। अब कोई भी संक्रमित प्रसूता आएगी तो परिसर में बने आइसोलेशन वार्ड में ही उसकी जांच होगी। उसी कमरे में प्रसव भी कराया जाएगा। इसके लिए अलग से सारे उपकरण व अन्य जरूरी व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि वहां पर जो लोग सेवा देंगे उनको पीपीई किट पहनकर जाना होगा।

0 Comments