दिल्ली में कोरोना वायरस का कहर इस कदर बढ़ गया है कि अब दिल्ली के जामा मस्जिद तक पहुंच गया है वहां के शाही इमाम अहमद बुखारी के पीआरओ की कोरोना वायरस से मृत्यु हो चुकी है।
मिली सूचना के हिसाब से शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी के करीबी अमानतुल्लाह के अंदर पिछले हफ्ते कोरोना वायरस के लक्षण देखे गए थे उसके पश्चात उनकी कोरोना वायरस की टेस्टिंग कराई गई। टेस्टिंग की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अमानतुल्ला को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन वो करोना से जंग नहीं जीत पाए और मंगलवार को उनकी मृत्यु हो गई।
जामा मस्जिद के कर्मचारी की मृत्यु कोरोना पीड़ित होने की वजह से होने के बाद अब जामा मस्जिद पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। क्योंकि सरकार के आदेश के बाद 8 जून से सभी मस्जिदें खुल गई है इसी के साथ जामा मस्जिद भी खुल गई है और वहां के कर्मचारी की कोरोना के वजह से मृत्यु होने से लोगो में डर बैठ गया है। जामा मस्जिद दिल्ली का सबसे बड़ा धार्मिक स्थल है और यहां पर वायरस का मामला आना बहुत ज्यादा चिंताजनक है।
इन्हीं सब हालात को देखते हुए शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने लोगों से अपील की है कि वह जहां तक हो सके घरों में ही रहे बाहर ना निकले और घरों में ही नमाज़ अदा करें साथ में लोगों से राय मांगते हुए बोला कि अगर मस्जिद को कुछ समय के लिए और बंद रखा जाए जिससे कोरोना वायरस ज्यादा नहीं फैलेगा तो आप सब को कोई समस्या तो नहीं है।

0 Comments