एक तरफ कोरोना का कहर जिस तरह से फैल रहा है उससे लोग बहुत ज्यादा परेशान है , और दूसरी तरफ राजनीतिक दल जोर-जोर से विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगे हुए हैं।
दूसरी तरफ सत्तापक्ष-विपक्ष एक दूसरे पर जमकर ताना कस रहे हैं। इस बार जहां चुनावी रैली भी अब डिजिटल मोड में शुरू हो गई है तो वहीं आरोप-प्रत्यारोप के तीर चलाने के लिए भी सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए एक दूसरे पर तंज कस रहे हैं।
बताया जा रहा है कभी लालू-नीतीश एक-दूसरे के साथ रहकर भी बिहार की सत्ता चला चुके हैं तो वहीं दोनों एक-दूसरे के राजनीतिक मामले में एक दूसरे के विरोधी भी है।
खबर सामने आ रही है कि रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू के शासनकाल की जमकर आलोचना किया उसके बाद आज लालू यादव ने भी ट्वीट कर नीतीश कुमार पर तंज कस के नीतीश कुमार डरपोक और रणछोड़ मुख्यमंत्री बताया है। लालू ने अपने ट्वीट में अपने बेहतरीन अंदाज में जनता से सवाल भी किया है।
लालू ने इस तरह जनता से किया सवाल बूझो तो जाने?
किस प्रदेश का डरपोक मुख्यमंत्री विगत 83 दिन से घर से बाहर नहीं निकला है?
कोरोना भले ना भागऽल लेकिन ई मुकमंत्री जनता के बीच मँझधार में छोड़ के भाग गऽइल
ई रणछोर के हिसाब-किताब आवे वाला चुनाव में सब लोग मिल-ज़ुल के लऽ
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) June 8, 2020
तेजस्वी यादव ने इस ट्वीट के जरिए न केवल सरकार को कठघरे में खड़ा किया, बल्कि सीएम नीतीश कुमार को मैनेजमेंट सीखने की भी नसीहत दे डाली है।
तेजस्वी यादव ने अपने अपने पहले ट्वीट में लिखा, 'बिहार में कोरोना के केस प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। डब्लिंग रेट अप्रत्याशित रूप से बढ़ रहा है। संक्रमण का फैलाव बढ़ता जा रहा है। जांच अब भी सबसे धीमी गति से हो रही है? मुख्यमंत्री जी बताएँ, 12.60 करोड़ जनसंख्या वाले प्रदेश में विगत 3 महीने में 1 लाख से भी कम टेस्ट क्यों हुए हैं?'

0 Comments